फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Tesla reported first ever quarterly profit above 1 arab dollar

रिकॉर्ड: एक तिमाही में टेस्ला ने पहली बार कमाया एक अरब डॉलर से अधिक मुनाफा

Tue, 27 Jul 2021 02:55 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 27 Jul 2021 02:55 PM IST
सार

दूसरी तिमाही में टेस्ला को 1.1 अरब डॉलर की कमाई हुई। कंपनी ने पहली बार एक तिमाही के दौरान एक अरब डॉलर से अधिक का मुनाफा कमाया।

विज्ञापन
Tesla reported first ever quarterly profit above 1 arab dollar
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

विस्तार

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने आपूर्ति श्रृंखला में उथल-पुथल के बावजूद पहली बार एक तिमाही के दौरान एक अरब डॉलर से अधिक का मुनाफा कमाया। कंपनी ने अपने 2021 के उत्पादन लक्ष्यों को दोहराया।

विज्ञापन


दूसरी तिमाही में इलेक्ट्रिक कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी से एलन मस्क की कंपनी को 1.1 अरब डॉलर की कमाई हुई। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1040 लाख डॉलर था। टेस्ला ने कहा कि कंपनी का राजस्व एक साल पहले की समान तिमाही के 6.04 अरब डॉलर से दोगुना होकर 11.96 अरब डॉलर हो गया। 
विज्ञापन


मस्क ने लाभ को 'वास्तव में एक अविश्वसनीय मील का पत्थर' बताया। लेकिन यह चेतावनी भी दी कि शेष वर्ष की विकास दर 'हमारी आपूर्ति श्रृंखला के सबसे धीमे हिस्से द्वारा निर्धारित होगी।' मस्क ने विश्लेषकों और निवेशकों के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर कहा कि ऐसा लगता है कि सेमीकंडक्टर की समस्या बेहतर हो रही है, लेकिन भविष्यवाणी करना मुश्किल है। दुनिया भर में वाहन निर्माताओं सेमीकंडक्टर की कमी के अलावा, मस्क ने लीथियम और अन्य कच्चे माल की कमी का भी हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की उम्मीदें
टेस्ला ने अपने 2021 के पूर्वानुमान को दोहराते हुए कहा कि, 'हम वाहन वितरण में औसत 50 फीसदी  वार्षिक वृद्धि हासिल करने की उम्मीद करते हैं। कुछ वर्षों में हम तेजी से बढ़ सकते हैं, जो कि 2021 में होने की उम्मीद है।' हालांकि विश्लेषकों ने आगाह किया है कि कंपनी को जनरल मोटर्स, फॉक्सवैगनऔर अन्य कंपनियों द्वारा लॉन्च किए जा रहे नए मॉडल्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

साइबरट्रक के उत्पादन के लिए फिलहाल कोई समय सीमा नहीं
मस्क ने इस बात की कोई समय सीमा नहीं बताई कि टेस्ला अपनी नई पीढ़ी की बैटरियों और बहुप्रतीक्षित साइबरट्रक का बड़े पैमाने पर उत्पादन कब शुरू करेगी। मालूम हो कि महामारी के चलते लगाए गए  लॉकडाउन की वजह से कंपनी का कैलिफोर्निया का कारखाना छह सप्ताह से अधिक समय तक बंद रहा था।


टेस्ला की कारों का भारत में बेसब्री से इंतजार
मालूम हो कि टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का भारत में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने एलान किया था कि वह भारत आ रही है। इस संदर्भ में एलन मस्क ने दक्षिण भारत के मशहूर यूट्यूबर मदन गौरी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उनकी कंपनी भारत में अपनी कारों को लॉन्च करना चाहती है लेकिन देश में इलेक्ट्रिक कारों पर आयात शुल्क दुनिया में सबसे अधिक है। पूर्ण रूप से विनिर्मित इकाई के रूप में आयातित कार पर सीमा शुल्क 60 से 100 फीसदी के बीच है। यह इंजन के आकार और लागत, बीमा तथा माल ढुलाई मूल्य 40,000 डॉलर से कम या अधिक पर निर्भर करता है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, सरकार के कुछ अधिकारियों ने कहा है कि अगर टेस्ला भारत में गाड़ियां मैन्युफैक्चर करती है तो आयात शुल्क घटाया जा सकता है और साथ ही कुछ और इंसेंटिव भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed