फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Sebi puts on pause Rs 4000 Crore Carlyle-PNB Housing deal

सेबी की सख्ती: पीएनबी हाउसिंग-कार्लाइल ग्रुप के 4000 करोड़ के सौदे पर रोक, शेयरधारकों को वोटिंग से रोका

Mon, 21 Jun 2021 03:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Jun 2021 03:15 AM IST
सार

  • सेबी ने विवादों में घिरी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और कार्लाइल समूह के बीच प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये की डील में अनोखा कदम उठाया है। बाजार नियामक ने शेयरधारकों की वोटिंग पर रोक लगा दी है।
  • 8.21 लाख शेयर कार्लाइल ग्रुप को दिए जाने हैं सौदे के तहत।
  • मार्केट रेग्युलेटर ने कहा कि यह कंपनी के संविधान से बाहर की बात है।

विज्ञापन
Sebi puts on pause Rs 4000 Crore Carlyle-PNB Housing deal
सेबी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक की अगुवाई वाली पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और कार्लाइल समूह के बीच 4,000 करोड़ के सौदे पर बाजार नियामक सेबी ने रोक लगा दी है। सेबी ने कंपनी के शेयरधारकों की वोटिंग पर रोक लगाते हुए कहा कि स्वतंत्र रूप से शेयरों का मूल्यांकन कराने के बाद ही हिस्सेदारी बेचने पर फैसला होगा।

विज्ञापन


सौदे के तहत पीएनबी हाउसिंग चार हजार करोड़ रुपये मूल्य के 8.21 लाख शेयर कार्लाइल ग्रुप को देगा, जिस पर वोटिंग के जरिए 22 जून को फैसला होना था। इससे पहले सेबी ने पत्र भेजकर सौदा रोकने को कहा है। सेबी ने यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की है, जिसमें कहा गया कि सौदे के तहत पीएनबी हाउसिंग के छोटे निवेशकों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन


सेबी ने दो टूक कहा है कि यह सौदा कंपनी के आंतरिक संविधान के बाहर है। लिहाजा जब तक स्वतंत्र रूप से शेयरों का मूल्यांकन नहीं हो जाता, सौदा पूरा नहीं हो सकता है। इस सौदे के जरिए पीएनबी की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में हिस्सेदारी घटकर 20.3 फीसदी रह जाएगी, जबकि कार्लाइल ग्रुप के पास 50.16 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आपत्ति?
पीएनबी प्रमोटेड प्रवर्तित कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि उसे इस बारे में सेबी का पत्र 18 जून को मिला है। सेबी ने कंपनी से इस मामले में कानूनी प्रावधानों का अनुपालन करने को कहा है। सेबी के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जे एन गुप्ता की अगुवाई वाले हितधारक अधिकारिता सेवाएं (एसईएस) ने इस डील पर आपत्ति जताई थी। उसका कहना है कि इस डील में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के माइनोरिटी शेयरहोल्डर्स के हितों की अनदेखी की गई है। एसईएस का मानना है कि यह डील कंपनी के संस्था के अंतर्नियम (एओए) के प्रावधानों के मुताबिक नहीं हुई है।


हालांकि पीएनबी हाउसिंग ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रीफेरेंशियल इश्यू की कीमत सेबी के नियमों और दिशानिर्देशों के मुताबिक है। कंपनी ने कहा कि कार्लाइल के साथ प्रस्तावित डील के बाद भी पीएनबी प्रमोटर बना रहेगा। 31 मई को प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप की अगुवाई वाले निवेशकों के एक ग्रुप ने पीएनबी हाउसिंग में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। इसके तहत कार्लाइल ग्रुप की कंपनी प्लूटो इनवेस्टमेंट्स तरजीही शेयरों के आवंटन के जरिए कंपनी में 3,185 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed