फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   samsung electronics ceo resigns from the post, was having no.2 position

सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के सीईओ ने दिया इस्तीफा, ग्रुप में दूसरे नंबर पर थी पोजिशन

Fri, 13 Oct 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 13 Oct 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
samsung electronics ceo resigns from the post, was having no.2 position

सैमसंग इलेक्ट्रोनिक कंपनी के सीईओ और वायस चेयरमैन वॉन हो हयून ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के मालिक के बेटे ली जे योंग की फरवरी में गिरफ्तारी के बाद से हयून की ग्रुप में दूसरे नंबर पर पोजिशन थी और समझा जा रहा था कि इनको आगे चलकर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

विज्ञापन


नए लोगों को मिले मौका
हयून ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नए लोगों को मौका दिया जाए ताकि वो कंपनी को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकें। हमने पिछले दो तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट कमाया है, जिसके तीसरी तिमाही में और बढ़ने की उम्मीद है। ये पिछले निर्णय और निवेश का फल है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए हमें नई सोच और उर्जा चाहिए जिसके लिए नए चेहरों को जगह देनी चाहिए। 
विज्ञापन


पढ़ें- करप्शन केस में सैमसंग का मालिक गिरफ्तार, शेयर हुए धड़ाम
विज्ञापन
विज्ञापन


करप्शन के केस में फंसे हैं मालिक
करप्शन केस में फंसे सैमसंग के मालिक ली जे योंग पर अब धोखाधड़ी और गबन के आरोप में भी मुकदमा चल रहा है। ली की गिरफ्तारी के बाद सैमसंग के शेयर धड़ाम हो गए थे। सियोल की स्थानीय अदालत में चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने ली को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया था, जिसके बाद पुलिस ने फौरन आदेश का पालन करके जेल भेज दिया है।

ली को एक सिंगल सेल में रखा गया है, जिसमें उन्हें एक टीवी और डेस्क की सुविधा दी गई है। ली पर आरोप है कि उन्होने देश में हुए राजनीतिक घोटाले में रिश्वत ली है। इस वजह से राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे पर महाअभियोग का मुकदमा चलाया जा रहा है।

ली की गिरफ्तारी से सैमसंग को लगा था बट्टा

samsung electronics ceo resigns from the post, was having no.2 position

ली सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन ही के बेटे हैं। इस केस की तहकीकात कर रहे अभियोजकों ने कोर्ट से गिरफ्तारी की मांग की थी। कोर्ट ने अभियोजकों की इस दलील को मान लिया था। 

अभियोजकों के प्रवक्ता ली क्यू चूल ने कहा कि, हमारे लिए देश की अर्थव्यवस्था का अपना महत्व है लेकिन कानून का राज कायम करना उससे ज्यादा अहम है। ली ने तब कहा था कि हम आगे भी अपनी जांच जारी रखेंगे और इसके बाद निर्णय लेंगे कि कौन से अभियोजन सैमसंग के अधिकारियों पर लगाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed