{"_id":"5d9f6aca8ebc3e93aa19328a","slug":"psu-oil-companies-ultimatum-to-air-india-do-payment-by-oct-18-or-will-stop-fuel-supply-at-6-airports","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया को तेल कंपनियों की चेतावनी, 18 अक्तूबर तक पैसे का भुगतान नहीं तो ईंधन बंद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एयर इंडिया को तेल कंपनियों की चेतावनी, 18 अक्तूबर तक पैसे का भुगतान नहीं तो ईंधन बंद
Thu, 10 Oct 2019 11:00 PM IST
अमर शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
air india
- फोटो : PTI
सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को एयर इंडिया को एक अंतिम चेतावनी जारी करते हुए 18 अक्टूबर तक मासिक एकमुश्त भुगतान करने को कहा है नहीं तो वे छह प्रमुख घरेलू हवाई अड्डों पर ईंधन की आपूर्ति बंद कर देंगे।
एयर इंडिया को गुरुवार को भेजे गए एक पत्र में, तीन तेल सार्वजनिक उपक्रमों - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कहा - वादे के मुताबिक मासिक एकमुश्त भुगतान नहीं होने के कारण बकाया कम नहीं हुआ है।"
समाचार एजेंसी पीटीआई के पास तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा राष्ट्रीय वाहक को भेजी गए विज्ञप्ति मौजूद है।
अगस्त में, तीन ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने कहा था कि एयर इंडिया का बकाया ईंधन बिल 5,000 करोड़ रुपये हो गया था, जिसका लगभग आठ महीने से भुगतान नहीं किया गया था।
विज्ञापन
22 अगस्त को इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (HPCL) ने पूरा भुगतान नहीं होने की वजह से कोच्चि, मोहाली, पुणे, पटना, रांची और विजाग के छह हवाई अड्डों पर एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोक दी थी।
हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद, उन्होंने सात सितंबर को ईंधन की आपूर्ति फिर से शुरू की।