फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Patanjali purchased oil company Ruchi Soya for 4325 crore rupees

पतंजलि ने खरीदी तेल कंपनी रुचि सोया, 4325 करोड़ रुपये की बोली मंजूर

Wed, 01 May 2019 09:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 May 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Patanjali purchased oil company Ruchi Soya for 4325 crore rupees

योग गुरू बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि समूह अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कर्जदाताओं ने कर्ज में डूबी खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए पतंजलि आयुर्वेद की 4,325 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी दे दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पतंजलि ने ऋण शोधन नीलामी में रुचि सोया का अधिग्रहण किया है। कर्जदाताओं ने 9,300 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली के लिए यह नीलामी शुरू की थी।

एकमात्र बोलीदाता रह गयी थी पतंजलि 

अडाणी विलमर के बोली से हटने के बाद रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली घरेलू कंपनी रुचि सोया के लिए पतंजलि एकमात्र बोलीदाता रह गयी थी। अडाणी विलमर का चयन कुछ महीने पहले सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में हुआ था। इसके बावजूद उसने बोली से हटने का निर्णय किया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कर्जदाताओं ने मंगलवार को पतंजलि की 4,325 करोड़ रुपये की संशोधित बोली को मंजूरी दे दी। करीब 96 फीसदी मतदान इसके पक्ष में हुए। रुचि सोया के अधिग्रहण के साथ पतंजलि सोयाबीन तेल तथा अन्य उत्पादों के मामले में एक बड़ी कंपनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि सोया पर 9,345 करोड़ रुपये बकाया

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्जदाता स्टैन्डर्ड चार्टर्ड बैंक तथा डीबीएस बैंक के आवेदन पर रुचि सोया के मामले को ऋण शोधन कार्यवाही के लिये भेजा था। ऋण शोधन कार्यवाही के लिये शैलेन्द्र अजमेरा को समाधान पेशेवर नियुक्त किया गया। रुचि सोया इंडस्ट्रीज के ऊपर 9,345 करोड़ रुपये का बकाया है।

इन बैंकों ने दिया है कंपनी को कर्ज

वित्तीय कर्जदाताओं में भारतीय स्टेट बैंक ने सर्वाधिक 1800 करोड़ रुपये का कर्ज दे रखा है। उसके बाद क्रमश: सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (816 करोड़ रुपये), पंजाब नेशनल बैंक (743 करोड़ रुपये) तथा स्टैन्डर्ड चार्टर्ड बैंक इंडिया (608 करोड़ रुपये) का स्थान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed