फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   market cap of Amazon rose by two lakh crore rupees after statement of Warren Buffett

वॉरेन बफे के एक बयान से दो लाख करोड़ रुपये बढ़ा अमेजन का मार्केट कैप

Sun, 05 May 2019 12:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 05 May 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
market cap of Amazon rose by two lakh crore rupees after statement of Warren Buffett
विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स और बर्कशायर हैथवे के मालिक वॉरेन बफे ने अमेजन का मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये बढ़ा दिया है। दरअसल बफे ने अमेजन के शेयर खरीदे थे, जिसके 24 घंटे बाद ही अमेजन के एक शेयर की कीमत पांच हजार रुपये तक बढ़ गई थी।
विज्ञापन

मैं अमेजन का फैन हूं - बफे

अमेजन के शेयर खरीदने के बाद बफे ने कहा उन्हें पछतावा है कि अमेजन के शेयर पहले क्यों नहीं खरीदे। इसके साथ हीउन्होंने कहा कि, 'मैंने जेफ बेजोस को कमतर आंका। अमेजन के शेयर पहले नहीं खरीदना मेरी गलती थी। अब मैं अमेजन का फैन हूं।' 
विज्ञापन

इतना हुआ अमेजन का मार्केट कैप

पहले अमेजन का मार्केट कैप 64.7 लाख करोड़ रुपये था, जो दो लाख करोड़ रुपये बढ़कर 66.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इतना ही नहीं, बफे ने यह भी कहा कि उनकी और जेफ बेजोस की मुलाकात करीब 20 साल पहले हुई थी। उस समय उन्हें बेजोस खास तो लगे थे, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि किताब बेचने वाली कंपनी अमेजन इतना आगे निकल जाएगी। साल 1999 में अमेजन के एक शेयर क कीमत लगभग तीन हजार रुपये थी, जो मौजूदा समय में एक लाख 19 हजार 193 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी है विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स की नेटवर्थ 

ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक वॉरेन बफे वर्तमान में दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं, जिनकी रियल टाइम नेटवर्थ लगभग 90 अरब डॉलर यानी करीब 6.30 लाख करोड़ रुपये है। 88 वर्षीय वॉरेन को दुनिया में सही निवेश करने के लिए जाना जाता है। वॉरेन बफे की कंपनी ने 1964 से अब तक निवेशकों को 2,472,627 फीसदी रिटर्न दिया है। ये आंकड़ा बेंचमार्क के मुकाबले करीब 165 गुना अधिक है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर 55 साल पहले किसी ने बर्कशायर हैथवे में 10,000 डॉलर का निवेश किया होगा, तो आज उनकी कीमत 17 करोड़ डॉलर से अधिक है।

अमर उजाला डिजिटल आपके लिए सीरीज के तहत पाठकों द्वारा पूछी गईं जानकारियों पर विस्तृत खबर बना रहा है। यह खबर भी पाठकों द्वारा चाही गई थी। यदि आप भी ऐसी किसी विषय के बारे में जानना चाहते हैं तो इस पेज के अंत में दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं या अमर उजाला के ट्विटर और फेसबुक पेज पर अपनी बात #aapkeliye #आपकेलिए हैशटैग से लिख सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed