नेपाल में खूब बिक रही हैं ‘अर्थक्वेक 7.9’ लिखी ये खास टीशर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले शनिवार को नेपाल में 7.9 की तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था, जिसके बाद से अब तक 7000 से भी अधिक लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है।
अब करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद नेपाल के ही दो भाइयों ने बिजनेस करने की मंशा से भूकंप टीशर्ट लॉन्च की है, जो काठमांडू में बिकने भी लगी है।
इन दो भाइयों का नाम है टिकेन लिंबू (30) और टेंजिंग शेरपा (23), जिन्होंने ये टीशर्ट लॉन्च की है। इन टीशर्ट की कीमत 500 रुपए है।
क्या है खास
इन टीशर्ट में एक घड़ी बनी हुई है जिसमें सुबह के 11.56 बजे हुए हैं। यह वहीं समय है जब नेपाल में 25 अप्रैल को 81 सालों का सबसे बड़ा भूकंप आया था।
इस घड़ी के नीचे अंग्रेजी में ‘अर्थक्वेक 7.9’ लिखा हुआ है। साथ ही नेपाली कैलेंडर और जॉर्जिएन कैलेंडर के हिसाब से भूकंप आने की तारीख लिखी गई है।
अभी यह टीशर्ट काले और सफेद रंग में उपलब्ध है, जो विदेशी पर्यटकों को खूब लुभा रही है। इसकी वजह से लोग इन टीशर्ट को इस त्रासदी की यादों के तौर पर खूब खरीद रहे हैं।