फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Coal India to cut manpower by 5 percent every year for 5 to 10 years to reduce costs

छंटनी: हर साल 5% कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी कोल इंडिया, 10 साल तक जारी रह सकता है यह सिलसिला

Tue, 15 Jun 2021 03:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 15 Jun 2021 03:43 PM IST
सार

कोल इंडिया ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि कंपनी की लागत में कमी लाने के लिए हर साल 5 फीसदी कर्मचारियों की संख्या कम की जाएगी। यह प्रक्रिया 5 से 10 साल तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Coal India to cut manpower by 5 percent every year for 5 to 10 years to reduce costs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड लागत में कमी लाने के लिए छंटनी की योजना बना रही है। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। कोल इंडिया ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि कंपनी की लागत में कमी लाने के लिए हर साल 5 फीसदी कर्मचारियों की संख्या कम की जाएगी। यह प्रक्रिया 5 से 10 साल तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


वर्तमान में खनन कंपनी कोल इंडिया में 2,72,445 कर्मचारी कार्यरत हैं। सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को वित्त वर्ष 2020-21 की मार्च तिमाही के नतीजों का एलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 1.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 4,586.78 करोड़ रुपये रहा। लाभ में कमी का कारण कम बिक्री रही। मार्च तिमाही के नतीजों के एक दिन बाद कंपनी कर्मचारियों की छंटनी करने के बारे में जानकारी दी है। 
विज्ञापन


कई खदानों को बंद करेगी कंपनी
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वह कई खदानों को भी बंद करेगी। इनमें से 158 भूमिगत खदानें हैं, जो 43 फीसदी कर्मचारियों को रोजगार देती हैं, जबकि कुल उत्पादन में इनका योगदान 5 फीसदी का ही है। कंपनी ने कहा कि कोल इंडिया की उन खदानों को जिनसे लाभ नहीं हो रहा है, उनको चरणबद्ध तरीके से बंद करने की प्रक्रिया जारी है। ऐसी 11 भूमिगत खदानों से उत्पादन पहले ही बंद किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कंपनी को हुआ कितना नुकसान

बता दें कि कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च 2020-21 की तिमाही में उसकी एकीकृत बिक्री वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही के 25,597.43 करोड़ रुपये की तुलना में घटकर 24,510.80 करोड़ रुपये रही। हालांकि, जनवरी-मार्च 2020-21 तिमाही में कंपनी का व्यय 2019-20 की इसी तिमाही के 22,373.046 करोड़ रुपए के मुकाबले घटकर 21,565.15 करोड़ रुपये रहा।

कोल इंडिया ने बताया कि उसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रति शेयर 10 रुपये के अंकित मूल्य पर 3.50 रुपये प्रति शेयर का अतिरिक्त डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी की आगामी वार्षिक आम सभा में सदस्य इसका अनुमोदन करेंगे। कंपनी ने अनुमान से ज्यादा अतिरिक्त डिविडेंड देने की सिफारिश की है। सोमवार को कोल इंडिया के शेयर का भाव 2.1 फीसदी गिरकर 159.20 रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed