फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Chairman and Managing Director of Air India Ashwani Lohani on oil supplies

एयर इंडिया के चेयरमैन बोले: ईंधन की सप्लाई में रोक के बावजूद उड़ानें प्रभावित नहीं

Sun, 25 Aug 2019 01:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 25 Aug 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Chairman and Managing Director of Air India Ashwani Lohani on oil supplies

एयर इंडिया पर तीन तेल कंपनियों का 4500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसे हवाई कंपनी ने पिछले सात महीने से नहीं चुकाया है। तीनों तेल कंपनियों ने देश के छह हवाई अड्डों पर ईंधन की सप्लाई रोक दी थी। इस संदर्भ में एयर इंडिया के चेयरमैन ने कहा है कि फंड्स में कमी की वजह से कंपनी को तेल की सप्लाई रोकी गई है। लेकिन इससे कंपनी की सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। 

विज्ञापन

 


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि एयर इंडिया को 90 दिन का क्रेडिट पीरियड मिलता है। आज की तारीख में ईंधन लेने पर उनको 21 नवंबर तक भुगतान करना होता है। लेकिन अभी सरकारी हवाई कंपनी ने 200 दिनों से किसी तरह का भुगतान नहीं किया है, जिससे यह कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 करोड़ रुपये समुद्र में बूंद के समान

एयर इंडिया ने 60 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी, जो कि समुद्र में बूंद के समान है। ईंधन की सप्लाई रोकने से पहले तीनों तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को एक हफ्ते पहले पत्र लिखा था, लेकिन इस पत्र का कोई जवाब नहीं मिला। तेल कंपनियों का तर्क है कि उनको सरकार से किसी भी तरह की वित्तीय मदद नहीं मिलती है, जबकि एयर इंडिया को सरकार से पूरी मदद मिलती है। 


तेल कंपनियों ने जिन हवाई अड्डों पर सप्लाई को रोक दिया है, उनमें रांची, मोहाली, पटना, विशाखापट्टनम, पुणे और कोच्चि शामिल हैं। इंडियन ऑयल के प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार शाम से ईंधन आपूर्ति को रोक दिया गया है। हम हवाई कंपनी के संपर्क में हैं, जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। 

पहले भी रोकी गई थी आपूर्ति

इससे पहले भी दो बार तेल कंपनियां एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोक चुकी हैं। 16 जुलाई को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बकाए का भुगतान नहीं होने पर पटना, पुणे, चंडीगढ़, कोचीन, विशाखापट्टनम और रांची जैसे कुछ हवाई अड्डों पर ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed