{"_id":"5ebfbb3d8ebc3e902b0f7804","slug":"america-adds-new-sanction-on-chinese-technology-giant-huawei","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावे पर अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावे पर अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध
Sat, 16 May 2020 03:36 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 16 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
huawei
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सरकार ने चीन की प्रौद्योगिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हुवावे पर कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसके तहत हुवावे की अमेरिकी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की क्षमता पर अंकुश लगाया गया है। इससे उद्योग विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका-चीन विवाद और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने शुक्रवार को कहा कि हुवावे पर विदेशों में सेमीकंडक्टर के डिजाइन और उत्पादन के लिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लेकर पूर्व में प्रतिबंध लगाए गए थे। अमेरिका चाहता है कि हुवावे पूर्व में लगाए गए अंकुशों से बच नहीं पाए।
विज्ञापन
रॉस ने 'फॉक्स बिजनेस' से कहा कि एक काफी उच्चस्तर की तकनीकी खामी है जिसके जरिये हुवावे अमेरिकी प्रौद्योगिकी को प्रभावित करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि हम कभी नहीं चाहते थे कि इस तरह की खामी रहे।
विज्ञापन
चीन का पहला वैश्विक प्रौद्योगिकी ब्रांड है हुवावे
हुवावे टेक्नोलॉजीज चीन का पहला वैश्विक प्रौद्योगिकी ब्रांड है और यह कंपनी नेटवर्क उपकरण तथा स्मार्टफोन बनाती है। हुवावे अमेरिका-चीन विवाद का प्रमुख मुद्दा है। अमेरिकी अधिकारी कहते रहे हैं कि हुवावे सुरक्षा के लिए खतरा है। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को नकारा है। वहीं चीन का कहना है कि अमेरिका सुरक्षा चेतावनी का दुरुपयोग कर अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों लिए चुनौती बन रही हुवावे को नुकसान पहुंचाना चाहता है।
इसके लिए हासिल करना होगा अमेरिकी लाइसेंस
नए नियमों के तहत विदेशी सेमीकंडक्टर विनिर्माता को हुवावे द्वारा डिजाइन सेमीकंडक्टर जिनका निर्माण अमेरिकी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर किया गया है, को चीन की कंपनी को भेजने के लिए अमेरिकी लाइसेंस हासिल करना होगा।
चीन ने अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दुनिया के सेमीकंडक्टर संयंत्रों में इस्तेमाल होने वाले चिप डिजाइन और विनिर्माण उपकरण ज्यादातर अमेरिका में बनते हैं। ऐसे में नए नए उन विदेशी उत्पादकों को प्रभावित करेंगे जो हुवावे को बिक्री करते हैं।