फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Adani Total Gas and Torrent Gas Bought Five percent stake each in Igx

अडाणी टोटल गैस और टोरेंट गैस ने खरीदी देश के पहले प्राधिकृत गैस एक्सचेंज Igx में हिस्सेदारी

Fri, 22 Jan 2021 02:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 22 Jan 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Adani Total Gas and Torrent Gas Bought Five percent stake each in Igx
अडाणी टोटल गैस और टोरेंट गैस ने खरीदी Igx में हिस्सेदारी - फोटो : www.torrentgas.com

अडाणी टोटल गैस और टोरेंट गैस दोनों भारतीय गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) के पहले रणनीति निवेशक बन गए हैं। दोनों ने आईजीएक्स में पांच-पांच फीसदी हिस्सेदारी की खरीद की है। भारतीय ऊर्जा एक्सचेंज (आईईएक्स) ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


देश का पहला प्राधिकृत गैस एक्सचेंज है आईजीएक्स 
आईजीएक्स देश का पहला प्राधिकृत गैस एक्सचेंज है और आईईएक्स का हिस्सा है। आईईएक्स ने एक बयान में कहा कि दो अग्रणी गैस कंपनियों के साथ आईजीएक्स की साझेदारी भारत के गैस बाजार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आईईएक्स ने शुक्रवार को आईजीएक्स की हिस्सेदारी के पहले रणनीतिक विनिवेश की घोषणा की। 
विज्ञापन


गैस बाजार के विकास में अहम भूमिका निभाती है आईजीएक्स
इस संदर्भ में आईजीएक्स के निदेशक राजेश के मेदिरत्ता ने बयान में कहा कि, 'आईजीएक्स भारत के गैस बाजार के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रयासरत है। यह ऊर्जा मिश्रण में गैस की हिस्सेदारी छह फीसदी से बढ़ाकर 2030 तक 15 फीसदी करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुकूल है।' अडाणी टोटल गैस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुरेश पी मंगलानी ने बयान में कहा कि, 'भारत के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अडाणी टोटल गैस बुनियादी संरचना बनाने को प्रतिबद्ध है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अडाणी ग्रीन एनर्जी ने 20 फीसदी हिस्सेदारी विदेशी कंपनी को बेची
हाल ही में गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी समूह ने कहा था कि वैश्विक ऊर्जा कंपनी टोटल ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 20 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की है। अडाणी समूह ने एक बयान में कहा कि अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) में अडाणी प्रवर्तक समूह के शेयरों के अधिग्रहण के जरिए टोटल ने 20 फीसदी अल्पांश हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा 2.5 अरब डॉलर में हुआ है।

साल 2018 में टोटल ने अडाणी गैस लिमिटेड में 37.4 फीसदी और धर्मा एलएनजी प्रोजेक्ट में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed