फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corona effect on economy, Service sector activities fall, layoffs continue

कोरोना संकटः सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में भारी गिरावट, छंटनी जारी

Thu, 04 Jun 2020 06:35 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Jun 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
Corona effect on economy, Service sector activities fall, layoffs continue
service sector

कोविड-19 संकट के कारण कारोबारी गतिविधियों के प्रभावित होने से देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में मई में भी तेज गिरावट जारी है। आईएचएस मार्किट सर्विसेज परचेजिंग सूचकांक (पीएमआई) मई में 12.6 रहा। हालांकि, यह अप्रैल के 5.4 से अधिक है। इसके बावजूद यह आंकड़ा सेवा क्षेत्र में बहुत अधिक गिरावट को दर्शाता है। इससे पहले अप्रैल में उस दौरान सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अप्रत्याशित गिरावट रही थी और सेवा पीएमआई 5.4 रहा था। पीएमआई का 50 अंक से ज्यादा रहना विस्तार और इससे नीचे रहना संकुचन को बताता है। 

विज्ञापन


आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री जो हेयस का कहना है कि सूचकांक का यह स्तर पूरे भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अत्यधिक गिरावट का संकेत है। उपभोक्ताओं की आवाजाही पर रोक के कारण मांग एकदम खत्म हो गई। हालांकि, सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अब भी ठहराव है। इसके अलावा, मांग में गिरावट से नौकरियों पर असर पड़ा है। इस दौरान कंपनियों में तेजी से कर्मचारियों की छंटनी की है। आने वाले समय में नौकरियों के मोर्चे पर चुनौती और बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन

 धीमी रहेगी सुधार की गति

हेयस का कहना है कि सूचकांक मई में निजी क्षेत्र की कारोबारी गचिविधियों में भारी कमी की ओर इशारा कर रहा है। मई में यह 14.8 रहा, जो अप्रैल में 7.2 था। उन्होंने कहा, वित्त वर्ष 2020 की पहली छमाही में आर्थिक गतिविधियों में भारी गिरावट तय मानी जा रही है। ऐसे में स्पष्ट है कि सकल घरेलू उत्पाद के कोविड-19 से पहले की स्थिति में पहुंचने में बहुत अधिक समय लगने वाला है। सुधार की गति धीमी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed