फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Consumer Ministry says a big fall in wholesale prices of eight types of edible oils with mustard and palm

उपभोक्ता मंत्रालय : सरसों, पाम सहित आठ प्रकार के खाद्य तेलों की थोक कीमतों में बड़ी आई गिरावट

Sat, 18 Sep 2021 06:07 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 18 Sep 2021 06:07 AM IST
सार

उपभोक्ता मंत्रालय ने शुक्रवार को खाद्य तेलों की थोक कीमतें के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार, आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल 2.5% तक सस्ते हुए हैं। उपभोक्ताओं को सरसों, पाम सहित आठ तरह के खाद्य तेलों पर राहत मिली है।

विज्ञापन
Consumer Ministry says a big fall in wholesale prices of eight types of edible oils with mustard and palm
पाम तेल - फोटो : social media

विस्तार

खाद्य तेलों पर मानक आयात शुल्क में कटौती के बाद थोक कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। उपभोक्ता मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी कर बताया कि 14 सितंबर को समाप्त सप्ताह में खाद्य तेलों की थोक कीमतें एक सप्ताह पहले के मुकाबले 2.50% तक नीचे आई हैं। उपभोक्ताओं को सरसों, पाम सहित आठ तरह के खाद्य तेलों पर राहत मिली है।

विज्ञापन


आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल 2.5% तक सस्ते
उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ाने के लिए पिछले कुछ दिनों मेें सरकार ने जमाखोरी पर रोक लगाने के साथ कई कदम उठाए। इससे 14 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मूंगफली तेल, सरसों तेल, वनस्पति, सूरजमुखी, पाम, नारियल और तिल के तेलों की थोक कीमतों में गिरावट आई है।
विज्ञापन


32.5% आयात मानक शुल्क किया रिफाइंड तेल पर घटाकर
मंत्रालय ने बताया कि एक सप्ताह पहले के मुकाबले 14 सितंबर को पाम तेल के थोक दाम 2.50% घटकर 12,349 रुपये प्रति टन रहे। तिल के तेल की थोक कीमतें भी 2.08 फीसदी गिरकर 23,500 रुपये प्रति टन के भाव आ गई। हालांकि, थोक दाम में नरमी के बावजूद खाद्य तेल पिछले साल के मुकाबले 30% से ज्यादा महंगा बना हुआ है। पिछले सप्ताह रिफाइंड पर आयात शुल्क 32.5% किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कितने घटे दाम

तेल              कमी        भाव(रुपये)
पाम              2.5%      12,349
तिल             2.08%     23,500
नारियल        1.72%     17,100
सूरजमुखी     1.30%     15,965
मूंगफली        1.38%     16,839
सरसों           0.97%     16,573
वनस्पति        0.71%     12,508
सोया तेल       0.68%          –

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed