फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Consumer inflation at 6.69 percent in August against 6.73 percent last month: Government of India

अगस्त में उपभोक्ता मुद्रास्फीति घटकर 6.69 फीसदी हुई, आलू-प्याज ने बजट बिगाड़ा

Tue, 15 Sep 2020 01:03 AM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Consumer inflation at 6.69 percent in August against 6.73 percent last month: Government of India
मुद्रास्फीति - फोटो : iStock

लॉकडाउन की वजह से प्रभावित आपूर्ति ने पांच महीने बाद थोक महंगाई को भी बढ़ा दिया है। अगस्त में थोक महंगाई दर शून्य से ऊपर 0.16 फीसदी रही। इस दौरान खुदरा महंगाई में मामूली राहत मिली और जुलाई के मुकाबले 0.04 फीसदी गिरकर 6.69 फीसदी पहुंच गई। सरकार ने सोमवार को आंकड़े जारी कर बताया कि खाद्य और विनिर्मित उत्पादों के दाम बढ़ने से महंगाई दर ऊपर बनी हुई है।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, लॉकडाउन के बाद से थोक मूल्य आधारित सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) शून्य से नीचे बना हुआ था। अप्रैल में थोक महंगाई (-)1.57 फीसदी, मई में (-)3.37 फीसदी, जून में (-)1.81 फीसदी और जुलाई में (-)0.58 फीसदी थी। इस दौरान विनिर्मित उत्पादों की महंगाई दर 1.27 फीसदी रही, जो जुलाई में 0.51 फीसदी थी। खुदरा महंगाई दर अगस्त में थोड़ी नीचे आई है, लेकिन खाद्य उत्पादों की कीमतों पर कोई राहत नहीं मिली। सरकार ने जुलाई के खुदरा महंगाई आंकड़ों को भी संशोधित कर 6.73 फीसदी कर दिया है, जो पहले 6.93 फीसदी बताया था। अगस्त में खुदरा महंगाई दर 6.69 फीसदी रही। इक्रा की वरिष्ठ अर्थशास्त्री अदिति नायर ने अनुमान जताया है कि साल के आखिर तक महंगाई दर 1.5 फीसदी पर आ जाएगी।
विज्ञापन


आलू-प्याज ने बजट बिगाड़ा
अगस्त में खाद्य उत्पादों की थोक महंगाई दर 3.84 फीसदी, जिसमें सब्जियों की वृद्धि 7.03 फीसदी और दालों की 9.86 फीसदी थी। अंडा, मांस, मछली की थोक महंगाई 6.23 फीसदी रही। सबसे ज्यादा 82.93 फीसदी उछाल आलू के दाम में दिखा, जबकि प्याज की वृद्धि दर 34.48 फीसदी रही। ईंधन और बिजली की डब्ल्यूपीआई जुलाई के 9.84 फीसदी से गिरकर अगस्त में 9.68 फीसदी पर आ गई। खाद्य उत्पादों की खुदरा महंगाई दर भी अगस्त में 9.05 फीसदी रही, जो जुलाई में 9.62 फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ ब्याज में कटौती से नहीं सुधरेगी अर्थव्यवस्था : एसबीआई
एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि मौद्रिक नीति की सीमाएं और सिर्फ आरबीआई के ब्याज दर घटाने से अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं आएगा। इसके लिए सरकार को राहत का दायरा बढ़ाना होगा। एसबीआई ने कहा कि आगे रेपो रेट में होने वाली कोई भी कटौती बुरा असर डालेगी। भारत को भी अन्य देशों की तरह महामारी के प्रभावों से निपटने के लिए जल्द आर्थिक मदद देनी होगी।


(-)9 फीसदी रहेगी विकास दर : एसएंडपी
वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने कहा है कि 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9 फीसदी गिरावट रहेगी। एजेंसी ने पहले 5 फीसदी गिरावट का अनुमान लगाया था।
  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed