{"_id":"61b3b3325dc2af4da41b0502","slug":"consumer-affairs-department-200-notices-to-e-commerce-companies-like-amazon-flipkart-for-not-telling-country-of-origin","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता मामले विभाग: कंट्री ऑफ ओरिजिन नहीं बताने पर अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को मिले 200 नोटिस ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
उपभोक्ता मामले विभाग: कंट्री ऑफ ओरिजिन नहीं बताने पर अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को मिले 200 नोटिस
Sat, 11 Dec 2021 01:36 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:36 AM IST
सार
इस साल 1 जनवरी से 30 नवंबर तक कंट्री ऑफ ओरिजिन नहीं बताने पर ई-कॉमर्स कंपनियों को 200 नोटिस दिए हैं। उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि कंपनियों की ओर से खुलासा नियमों का उल्लंघन करने पर 2,116 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
Amazon, Flipkart and Snapdeal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को उत्पादों का कंट्री ऑफ ओरिजिन नहीं बताने पर 200 नोटिस जारी किए गए। उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि कंपनियों की ओर से खुलासा नियमों का उल्लंघन करने पर 2,116 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
चौबे के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 30 नवंबर तक कंट्री ऑफ ओरिजिन नहीं बताने पर ई-कॉमर्स कंपनियों को 200 नोटिस दिए हैं। इस पर कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में कंपनियों से 38.70 लाख रुपये वसूले गए। उन्होंने बताया कि नियमों में संशोधन कर सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को हर उत्पाद का कंट्री ऑफ ओरिजिन बताना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
एयरटेल के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत
संचार राज्यमंत्री देवुसिन्ह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि 2021 में उपभोक्ताओं ने सबसे ज्यादा भारती एयरटेल की सेवाओं के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने दूरसंचार नियामक ट्राई के हवाले से कहा, एयरटेल के खिलाफ 16,111 शिकायत मिली, जबकि वोडा-आइडिया के खिलाफ 14,487 और जियो के खिलाफ 7,341 ग्राहकों ने शिकायत की है। इस दौरान बीएसएनएल के खिलाफ 2,913 व एमटीएनएल के खिलाफ 732 शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन