20 दिनों के भीतर 20,000 हैंडसेट बेच इस मोबाइल कंपनी ने मचाई उत्तर भारत में धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन्स की श्रेणी में अभी के समय की सबसे नई कंपनी कोमियो (Comio) ने अपने लॉन्च के दूसरे हफ्तों में उत्तर भारत में ही 65,000 हैंडसेट बेच दिए हैं। यह 65,000 हैंडसेट प्राइमरी सेल्स द्वारा बेचे गए हैं, जिसके परिणामस्वरुप कोमियो ने अपने 20,000 से अधिक खुश ग्राहक बनाए हैं। कोमियो स्मार्टफोन के तीन वर्जन P1, S1, C1 हैंडसेट उत्तर भारत के सभी अग्रणी रिटेल चेन तथा सभी प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 5 सितम्बर 2017 से उपलब्ध हो चुके हैं।
इसके हैंडसेट्स बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं, जो स्टाइलिश तो हैं ही , साथ ही आपके बजट में भी हैं। इसके निर्माता- टॉप-वाइज कम्युनिकेशन हैं, जो एक अग्रणी ओरिजनल डिवाइस निर्माता (ओडिएम) में से एक हैं।इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स एवं हैंडसेट्स को भारतीय उपभोक्ता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अपने निर्माता की विरासत के अनुसार निर्मित यह स्मार्टफ़ोन मिडलेवेल सेगमेंट के लिए है, जो भारत में सबसे तेजी से बढ़ता सेगमेंट है।
टॉप-वाइज कम्युनिकेशन कंपनी एक इनोवेटिव एवं तकनीकी रूप से आधुनिक और यूजर-फ्रेंडली उत्पाद तैयार करती है।लॉन्च के मौके पर कोमियो इंडिया के सीईओ एवं डायरेक्टर, संजय कुमार कालिरोना ने कहा- हमें इतने कम समय में अपने स्मार्टफोन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया कि खुशी है, इससे हमें अपने ग्राहकों के लिए और ज्यादा बेहतर उत्पादों के द्वारा अपने लक्ष्य कि ओर बढ़ते रहना और मिड सेगमेंट श्रेणी में लीडर बनने की प्रेरणा मिलेगी।
शानदार प्रदर्शन करने के लिए डिज़ाइन किए गए कोमियो स्मार्टफ़ोन्स दमदार परफॉरमेंस, तीव्र कनेक्टिविटी और बेहतरीन बैटरी लाइफ का श्रेष्ठ मिश्रण है। इसके सभी स्मार्टफोन में मेटल बॉडी तथा 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 8 मेगापिक्सेल व 13 मेगापिक्सेल कैमरा है और इसमें 4जी वोल्ट (VoLTE) इनेबल्ड है। इनके साथ ही 30 दिनों के डीओए, बाय बैक, अपग्रेड ऑफर तथा वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ बेहतरीन आफ्टर सेल्स सपोर्ट दिया जा रहा है।
बेहतरीन हैंडसेट्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ कोमियो
कोमियो स्मार्टफोन ने मई 2017 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कोमियो ने भारत में अपने 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इन तीनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Comio C1, Comio S1 और Comio P1 के नाम से बिक रहै हैं। जून 2005 में स्थापित, टॉप-वाइज कम्युनिकेशन चीन में अग्रणी मूल उपकरण निर्माताओं (ओडीएम) में से एक है, और शीर्ष तीन प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबीए) निर्माताओं में से एक है। टॉप-वाइज कम्युनिकेशन कंपनी का मुख्यालय हांगकांग में है।
यह दुनिया भर में स्मार्टफोन, पीसी, टैबलेट्स और पीओएस एवं अन्य मशीनों का निर्माण करता है, जिसमें प्रमुख से भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड शामिल हैं। यह कंपनी आर एंड डी, डिज़ाइन, निर्माण, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और ब्रांड सेल्स सहित, सभी तरह की तंत्र प्रदान करती है। टॉप-वाइज कम्युनिकेशन के तीन निर्माण संयंत्र हैं- जिनमे दो Huizhou में हैं और एक Ji’an में है। यह मोबाइल उद्योग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने की प्रतिबद्धता देती है। इस कंपनी का वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता, उचित दाम और अभिनव उत्पादों को उपलब्ध कराने का एक मिशन है।
देखें वीडियो: