{"_id":"5becaf7bbdec22697d28bb82","slug":"coin-of-inr-75-will-be-launched-on-december-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिसंबर को जारी होगा 75 रुपये का सिक्का, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बनी होगी तस्वीर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
30 दिसंबर को जारी होगा 75 रुपये का सिक्का, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बनी होगी तस्वीर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस रुपये के बाद अब पहली बार 75 रुपये का सिक्का 30 दिसंबर को लोगों के सामने होगा। केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर में पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्का जारी करने का एलान किया है। वित्त मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
44 मिमी साइज का यह सिक्का चार धातुओं का बना होगा और इस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा सेल्यूलर जेल में तिरंगे को सलामी देते हुए का चित्र होगा। सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल व जिंक धातु होगी।
विज्ञापन