फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Chinese company Bytdance does not even have money to pay salaries to employees, accounts have been freeze in tax evasion

टिकटॉक: कर्मचारियों को वेतन देने के भी लाले, कर चोरी में बैंक खाते फ्रीज

Mon, 05 Apr 2021 06:13 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 06:13 AM IST
सार

  • बाइटडांस कंपनी ने अपने चार खाताें को फ्रीज करने के फैसले को चुनौती दी
  • कर चोरी के मामले में उसके बैंक खातों को गैरकानूनी तरीके से फ्रीज किया गया

विज्ञापन
Chinese company Bytdance does not even have money to pay salaries to employees, accounts have been freeze in tax evasion
Tik Tok logo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि कर चोरी के मामले में उसके बैंक खातों को गैरकानूनी तरीके से फ्रीज किया गया है और यह प्रताड़ित करना है।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा, खाते फ्रीज होने से उसके कर्मचारियों को मार्च का वेतन भी नहीं दिया जा सका है। आयकर विभाग ने वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद मार्च में बाइटडांस के मुंबई स्थित एचएसबीसी और सिटीबैंक के खातों को फ्रीज कर दिया था। कंपनी ने अपने चार खाताें को फ्रीज करने के फैसले को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


कंपनी के भारत में 1,335 कर्मचारी हैं। बाइटडांस ने याचिका में कहा था कि जांच एजेंसी ने बिना किसी ठोस प्रमाण के और बिना किसी सूचना के इतनी बड़ी कार्रवाई की है। भारत-चीन सीमा विवाद के बाद पिछले साल टिकटॉक पर प्रतिबंध से बाइटडांस ने भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या घटा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed