फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   China: Apple in talks with Chinese companies for batteries for electric cars

चीन : इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी के लिए चीनी कंपनियों से बात कर रही एपल कंपनी

Thu, 10 Jun 2021 01:36 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Jun 2021 01:36 AM IST
सार

  • एपल साल 2024 तक सेल्फ ड्राइविंग ई-कार उतारने की कर रही है तैयारी 
  • विश्व की सबसे बड़ी कार बैटरी निर्माता कंपनी सीएटीएल से खरीदेगी ई-कार बैटरी

विज्ञापन
China: Apple in talks with Chinese companies for batteries for electric cars
Apple Electric Car - फोटो : For Reference Only

विस्तार

गैजेट कंपनी एपल ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में उतारने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए चीन की सीएटीएल और बीवाईडी कंपनियों के साथ बैटरी को लेकर बातचीत शुरू की है।

विज्ञापन


 2024 तक सेल्फ ड्राइविंग ई-कार उतारने की तैयार में है कंपनी
एपल ने अब तक सार्वजनिक घोषणा नहीं की, लेकिन माना जा रहा है कि साल 2024 तक वह सेल्फ ड्राइविंग ई-कार उतार देगी। सीएटीएल विश्व की सबसे बड़ी कार बैटरी निर्माता कंपनी है। प्रमुख इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी ये कई उपकरण सप्लाई करती है। दूसरी ओर बीवाईडी बैटरी उत्पादन में चौथे नंबर पर है। एपल की इस खबर से उसके शेयर 6.5 फीसदी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एपल लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी बनाने की तैयारी में है, जिसे सस्ता माना जाता है। इनमें निकिल व कोबाल्ट के बजाय लोहे का इस्तेमाल होता है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी घरेलू ई-वाहन उत्पादन बढ़ाने के लिए टैक्स में छूट और बैटरी उत्पादकों को अनुदान के तहत 17,400 करोड डॉलर का बजट रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनॉ पर डीजल वाहनों के उत्सर्जन परीक्षण में धोखाधड़ी का आरोप
फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनॉ पर अपनी डीजल कारों के उत्सर्जन परीक्षण में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके वाहन प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों में कोई भी हेराफेरी वाले (रिगिंग) सॉफ्टवेयर नहीं हैं। उसने हमेशा फ्रांस और पूरे यूरोप में नियमों का पालन किया है। इन आरोपों से रेनॉ की छवि पर असर पड़ता है।


दरअसल, अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि रेनॉ ने डीजल कारों के उत्सर्जन परीक्षणों में धोखा दिया है। इससे पहले भी कई वाहन निर्माता कंपनियों पर रिगिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ईंधन उत्सर्जन के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लग चुका है। फॉक्सवैगन और प्यूजो पर भी ऐसे आरोप लग चुके हैं। कई वर्षों के विवाद में फॉक्सवैगन को दंड, कानूनी खर्चों आदि में करीब 32 अरब यूरो (करीब 2.84 लाख करोड़ रुपये) चुकाने पड़े थे। प्यूजो को भी जांच का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed