फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Non subsidised LPG gas cylinder price cut says IOCL

राहत: बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर का दाम 62.50 रुपये हुआ सस्ता

Thu, 01 Aug 2019 03:45 AM IST
Avdhesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 01 Aug 2019 03:45 AM IST
विज्ञापन
Non subsidised LPG gas cylinder price cut says IOCL

बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बुधवार को 62.50 रुपये की कटौती की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें नरम होने से दाम कम किए गए हैं। इससे आम आदमी को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने कहा कि बिना सब्सिडी या बाजार कीमत वाले एलपीजी की कीमत 574.50 रुपये प्रति सिलिंडर होगी। नई दरें बुधवार मध्यरात्रि से लागू होंगी। ग्राहकों को बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का उपयोग सब्सिडी वाले 12 सिलिंडर का कोटा खत्म होने के बाद करना होता है।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार, इससे पहले जुलाई की शुरूआत में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 100.50 रुपये प्रति सिलिंडर की कटौती की गई थी। कुल मिलाकर जुलाई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत 163 रुपये कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर का दाम घटने का असर सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर लेते समय किए जाने वाले भुगतान पर भी पड़ेगा। उपभोक्ता को अगस्त में 14.2 किलो का सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर लेते समय अब 574.50 रुपये का भुगतान करना होगा। जुलाई में इसके लिए 637 रुपये चुकाने पड़ते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed