फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Central Vista: L&T wins bids to construct 3 buildings of Common Central Secretariat

सेंट्रल विस्टा: एलएंडटी को मिला केंद्रीय सचिवालय के तीन भवनों के निर्माण का ठेका, 3141 करोड़ आएगी लागत

Wed, 27 Oct 2021 10:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 27 Oct 2021 10:06 PM IST
सार

एलएंडटी ने इन भवनों के निर्माण व रखरखाव के लिए 3141 करोड़ रुपये लागत बताई, यह अनुमानित लागत से 3.47 फीसदी कम थी। कंपनी ने कुल 31,41,99,87,657 करोड़ रुपये की बोली लगाई। 

विज्ञापन
Central Vista: L&T wins bids to construct 3 buildings of Common Central Secretariat
सेंट्रल विस्टा परियोजना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में नए संसद भवन व अन्य सरकारी इमारतों के निर्माण के बहुचर्चित सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में एलएंडटी को केंद्रीय सचिवालय के तीन साझा भवनों के निर्माण का ठेका मिला है। बुधवार को इसका टेंडर खोला गया, जो इस अग्रणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के हिस्से में गया। इसमें निर्माण व रखरखाव का काम शामिल है। 

विज्ञापन


केंद्रीय लोक निर्माण विभाग सीपीडब्ल्यूडी के निविदा दस्तावेज के मुताबिक एलएंडटी ने इन भवनों के निर्माण व रखरखाव के लिए 3141 करोड़ रुपये लागत बताई, यह अनुमानित लागत से 3.47 फीसदी कम थी। कंपनी ने कुल 31,41,99,87,657 करोड़ रुपये की बोली लगाई। 
विज्ञापन


सीपीडब्ल्यूडी ने बुधवार को ट्वीट कर एलएंडटी का टेंडर मंजूर होने की जानकारी दी। इसमें कहा गया, 'सीपीडब्ल्यूडी के डीजी शैलेंद्र शर्मा ने कॉमन सेक्रेटिएट के भवन क्रमांक 1, 2, 3 के निर्माण का टेंडर अवॉर्ड होने का पत्र एलएंडटी के निदेशक व वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (भवन) एमवी सतीश को सौंपा।' कॉमन सेंट्रल सेक्रेटिएट के ये तीनों नए भवन उस भूखंड पर बनेंगे, जहां अभी इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स लि. द्वारा नए संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है, जबकि शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी द्वारा राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक के सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed