फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   CBIC suspended 56 customs brokers licence for links with fraudulent exporters

धोखेबाज निर्यातकों से जुड़े 56 कस्टम ब्रोकर्स के लाइसेंस निलंबित, 37 ब्रोकर दिल्ली के

Mon, 14 Sep 2020 02:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Sep 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
CBIC suspended 56 customs brokers licence for links with fraudulent exporters
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने रविवार को बताया कि धोखेबाज निर्यातकों से जुड़े 56 कस्टम ब्रोकरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। सीबीआईसी ने कहा कि अगस्त 2019 से निलंबित चल रहे 56 कस्टम ब्रोकरों में से 37 दिल्ली के हैं।

विज्ञापन


सीबीआईसी के मुताबिक, एनालिटिक्स एंड रिस्क मैनेजमेंट महानिदेशालय ने धोखेबाज निर्याताकों के  लिंक में मौजूद कस्टम ब्रोकरों की जांच करने के बाद इन 56 ब्रोकर पर कार्रवाई की गई है। सीबीआईसी की जांच के दायरे में 62 कस्टम ब्रोकर रखे गए थे।
विज्ञापन



जांच में पाया गया कि इन ब्रोकरों ने 15290 से ज्यादा एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट संभाले थे। ये कंसाइनमेंट 1431 अज्ञत निर्यातकों के थे, जो कोशिश करने के बाद भी ट्रेस नहीं किए जा सके। एक मामले में तो कस्टम ब्रोकर ने उन 99 गायब चल रहे निर्यातकों के निर्यात को संभाला था, जिन्होंने 121.70 करोड़ रुपये के आईजीएसटी रिफंड के लिए दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआईसी ने कहा, इन सभी कस्टम ब्रोकर की गतिविधियां संदिग्ध थी और अधिकारी इन मामलों में 226 करोड़ रुपये का आईजीएसटी रिफंड रोकने में सफल रहे है। सीबीआईसी ने बताया कि इन 56 ब्रोकरों का लाइसेंस निलंबित करने के अलावा अन्य की जांच अभी जारी है।


7516 निर्यातक हैं संदेह के घेरे में
सीबीआईसी ने बताया कि सभी आयातित सामानों की 100 फीसदी जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जुलाई के मध्य तक पूरे देश में सीबीआईसी ने 7516 निर्यातकों को ‘रिस्की निर्यातक’ की सूची में रखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed