{"_id":"6033bfdc1ee6e424186d6b99","slug":"business-here-is-what-triggered-sensex-s-1-145-point-crash-on-monday-bse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Business : बाजार में गिरावट से निवेशकों की 3.7 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Business : बाजार में गिरावट से निवेशकों की 3.7 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी
Mon, 22 Feb 2021 07:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 22 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
- फोटो : Courtesy: iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसई सेंसेक्स में जोरदार गिरावट से सोमवार को निवेशकों की 3.7 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। सेंसेक्स में पिछले दो माह में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
कारोबार बंद होने के समय बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,71,883.82 करोड़ रुपये घटकर 2,00,26,498.14 करोड़ रुपये रह गया। 19 फरवरी को बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,03,98,381.96 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 1,145 अंक या 2.25 प्रतिशत टूटकर 49,744.32 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 306.05 अंक या 2.04 प्रतिशत के नुकसान से 14,675.70 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च लिमिटेड के तकनीकी शोध प्रमुख अशीष विश्वास ने कहा कि बाजार निफ्टी 50 सूचकांक को 14,750 अंक से ऊपर बनाये नहीं रख सका। बहरहाल तकनीकी कारक बताते हैं कि आने वाले दिनों में बाजार में शेयर मूल्यों में और गिरावट रह सकती है।
विश्वास ने कहा कि बाजार की स्थिति में आने वाले तकनीकी सुधार यानी ऊंचाई से नीचे की तरफ बनने वाले प्रवाह को 14,500 से लेकर 14,300 के बीच समर्थन मिल सकता है।