फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zomato has a appointed new CFO, Company CEO reveals his job

Zomato New CFO: जोमैटो ने नियुक्त किया नया सीएफओ, फाइनेंस नहीं कर्मचारियों को फिट रखना है काम

Wed, 02 Aug 2023 05:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 02 Aug 2023 05:43 PM IST
सार

Zomato New CFO: जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक अच्छे आहार और लगातार स्वस्थ आदतों के महत्व पर जोर देते हुए अपने खुद के फिटनेस प्लान का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "आज हम जोमैटो (और अन्य कंपनियों) में अपनी सीनियर टीम के संविधान में आमूलचूल बदलाव की घोषणा कर रहे हैं। हमने एक नए तरह के सीएफओ- मुख्य फिटनेस अधिकारी के पद का सृजन किया है।"

विज्ञापन
Zomato has a appointed new CFO, Company CEO reveals his job
फाइल फोटो - फोटो : Zomato

विस्तार

आमतौर पर कंपनियों में सीएफओ यानी चीफ फाइनेंस ऑफिसर होते हैं पर अब जोमैटो ने एक नए तरह के सीएफओ की नियुक्ति की है। जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अनमोल गुप्ता को चीफ फिटनेस ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की है। वित्त और फिटनेस की पृष्ठभूमि वाले गुप्ता वेलनेस और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए जोमैटो के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। कंपनी कर्मचारियों को उनकी फिटनेस यात्रा में सहायता करने के लिए प्रशिक्षक, पोषण विशेषज्ञ और कल्याण परामर्शदाता मुहैया कराएगी।

विज्ञापन

दीपिंदर गोयल ने क्या कहा?

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने इस खबर की घोषणा करते हुए कहा, "अनमोल गुप्ता हमारे मुख्य फिटनेस अधिकारी के रूप में हमारे साथ जुड़ गए हैं, और मैं लोगों के काम के बारे में सोचने के तरीके को बदलने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। भविष्य में हम अपने कर्मचारियों, हमारे डिलीवरी भागीदारों और हमारे रेस्तरां भागीदारों की भलाई पर दिल से निवेश करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

नए सीएफओ क्या करेंगे?

मुख्य फिटनेस अधिकारी सभी जोमैंस (जोमैटो कर्मचारियों) के साथ वेलनेस और स्वस्थ जीवन की उनकी व्यक्तिगत यात्रा में मिलकर काम करेंगे। गोयल ने एक ब्लॉग में साझा किया कि नए सीएफओ प्रशिक्षकों, पोषण विशेषज्ञों और स्वास्थ्य परामर्शदाताओं की एक इन-हाउस वेलनेस टीम के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने साझा किया फिटनेस प्लान

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक अच्छे आहार और लगातार स्वस्थ आदतों के महत्व पर जोर देते हुए अपने खुद के फिटनेस प्लान का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "आज हम जोमैटो (और अन्य कंपनियों) में अपनी सीनियर टीम के संविधान में आमूलचूल बदलाव की घोषणा कर रहे हैं। हमने एक नए तरह के सीएफओ- मुख्य फिटनेस अधिकारी के पद का सृजन किया है। जोमैटो कर्मचारियों को वजन प्रबंधन, शक्ति प्रशिक्षण, योग, मुक्केबाजी और व्यक्तिगत मील प्लान बनाने के लिए प्रशिक्षक और पोषण विशेषज्ञों की मदद मुहैया कराएगी। गोयल ने अन्य कंपनियों से भी कर्मचारियों की फिटनेस सुधारने और उनकी भलाई के लिए कदम उठाने की अपील की है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed