फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zomato-Blinkit's parent company Eternal receives a GST notice of Rs 3.69 crore; find out what the company said

Eternal: जोमैटो-ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटरनल को 3.69 करोड़ रुपये का GST नोटिस, जानें कंपनी ने क्या कहा

Wed, 07 Jan 2026 03:58 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 07 Jan 2026 03:58 PM IST
सार

जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटरनल को अप्रैल 2019- मार्च 2020 की अवधि के लिए 3.69 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग आदेश मिला है। कंपनी ने कहा है कि उसका पक्ष मजबूत है और वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी।

विज्ञापन
Zomato-Blinkit's parent company Eternal receives a GST notice of Rs 3.69 crore; find out what the company said
जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटरनल - फोटो : Adobestock

विस्तार

इटरनल, जो जोमैटो और ब्लिंकइट की मूल कंपनी है, को वस्तु व सेवा कर (GST) से जुड़ा एक मांग आदेश मिला है। यह आदेश ब्याज और जुर्माने सहित कुल 3,69,80,242 रुपये का है और यह अप्रैल 2019 से मार्च 2020 की अवधि से संबंधित है।

विज्ञापन


कंपनी ने मंगलवार देर शाम नियामक फाइलिंग में बताया कि यह आदेश पश्चिम बंगाल में राज्य कर (अपील) के अतिरिक्त आयुक्त द्वारा पारित किया गया है। यह मांग आउटपुट टैक्स के कथित कम भुगतान, उस पर लगने वाले ब्याज और जुर्माने से जुड़ी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FCRA: वीडी सतीशन ने एफसीआरए के तहत लगे आरोपों से किया इनकार, बोले- अगर गलती होती तो दर्ज हो चुका होता मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

इटरनल ने इस मामले में क्या कहा?

इटरनल के अनुसार, उसे 6 जनवरी 2026 को यह आदेश प्राप्त हुआ, जिसमें 1,92,43,792 रुपये के जीएसटी की पुष्टि की गई है। इसके साथ 1,58,12,070 रुपये का ब्याज और 19,24,380 रुपये का जुर्माना भी शामिल है।


कंपनी ने कहा है कि उसका मानना है कि मामले के तथ्यों और कानूनी आधार पर उसका पक्ष मजबूत है। इटरनल ने स्पष्ट किया कि वह इस आदेश के खिलाफ संबंधित प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed