फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   zee, sony announce new package price form 29 december

29 दिसंबर से महंगा होगा जी, सोनी का पैकेज, 18 चैनलों के लिए चुकाने होंगे हर महीने 117 रुपये

Fri, 21 Dec 2018 06:30 PM IST
अनिल पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 21 Dec 2018 06:30 PM IST
सार

  • जी का शुरुआती पैकेज 45 रुपये प्रति महीने से शुरू होगा।
  • अधिकतम कीमत 105 रुपये प्रति महीना है।
  • 45 रुपये के पैकेज में आपको एचडी व प्रीमियम चैनल नहीं मिलेंगे।
  • हैथवे के बेस पैक में मिलेंगे 130 रुपये के एफटीए चैनल

विज्ञापन
zee, sony announce new package price form 29 december

विस्तार

29 दिसंबर से आपका टीवी देखना महंगा होने जा रहा है। देश के सबसे बड़े टीवी ब्रॉडकास्टर जी और केबल कंपनी हैथवे ने अपनी प्राइस लिस्ट की घोषणा कर दी है। जी ने अपने चैनलों का पैकेज घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


जी का पैकेज देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

जी का शुरुआती पैकेज 45 रुपये प्रति महीने से शुरू होगा। वहीं अधिकतम कीमत 105 रुपये प्रति महीना है। 45 रुपये के पैकेज में आपको एचडी व प्रीमियम चैनल नहीं मिलेंगे। अगर आपका टीवी एचडी है तो फिर इसके लिए 105 रुपये खर्च होंगे। 105 वाले पैकेज में 25 चैनल मिलेंगे। 

विज्ञापन

हैथवे के बेस पैक में मिलेंगे एफटीए चैनल

देश की सबसे बड़ी केबल कंपनी हैथवे अपने ग्राहकों को संदेश भेज रहा है कि 130 रुपये के पैक में लोगों को केवल फ्री-टू एयर चैनल ही देखने को मिलेंगे। वहीं प्रत्येक पे चैनल के लिए अलग से पैसा खर्च करना होगा। अगर दर्शकों को जी टीवी, स्टार प्लस और सोनी टीवी देखना है तो उनको 350 रुपये हर महीने खर्चा देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी के 18 चैनल 102 रुपये में 

सोनी के 18 प्रमुख चैनलों का पैकेज लोगों को एसडी में देखने के लिए 102 रुपये में मिलेगा। वहीं एचडी पैकेज लेने के लिए हर महीने 117 रुपये खर्च करने होंगे। 


इतना होगा महीने का कम से कम खर्च
(एचडी चैनल का पैकेज)

पैकेज नाम-- हिंदी बेसिक पैकेज

बेसिक पैकेज-- 130 रुपये  (कर अतिरिक्त)
सोनी पैकेज-- 117 रुपये
जी पैकेज-- 105 रुपये
नेटवर्क फीस-- 100 रुपये
कुल फीस-- 452 रुपये (कर सहित)

अभी इस लिस्ट में स्टार व कलर्स नेटवर्क का पैकेज और स्पोर्ट्स चैनलों का दाम शामिल नहीं है। अगर उसको भी मान ले तो फिर लोगों को हर महीने कम से कम 700-800 रुपये तक खर्च करने होंगे। 

दर्शकों पर पड़ेगा बोझ

इसका सबसे ज्यादा बोझ उन गरीब और गांव देहात में रहने वाले दर्शकों पर पड़ेगा, जो केवल फ्री-टू एयर चैनल देखते हैं। अभी दूरदर्शन के डीटीएच पर सभी चैनल देखने के लिए लोगों को पैसा नहीं देना पड़ता है। इसके साथ ही अन्य निजी कंपनियों के डीटीएच पर फ्री-टू एयर चैनल अभी तक आधी कीमत में देखने को मिलते हैं।



इसके चलते पेड चैनलों की भी नई कीमत हो जाएगी। जहां गांव-कस्बों व छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए 200-250 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वहीं अब यह बढ़कर 440 रुपये हो जाएगा। अगर स्पोर्ट्स व एचडी चैनल्स देखने होंगे तो फिर 600 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दर्शक ए-ला-कार्टे बेसिस पर चैनल देखते हैं तो फिर उनको 800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed