फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zee and Sony merger got approval from stock exchanges, agreement was reached in December

Zee-Soni Merger: जी और सोनी के विलय को स्टॉक एक्सचेंजों की मिली मंजूरी, दिसंबर में हुआ था समझौता

Sat, 30 Jul 2022 05:10 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 30 Jul 2022 05:10 PM IST
सार

Zee-Soni Merger: जी ग्रुप की ओर से इस मामले में कहा गया है कि दोनों कंपनियों के विलय की प्रक्रिया में स्टॉक एक्सचेंजों से मिली यह मंजूरी एक मजबूत और सकारात्मक कदम है। इस मंजूरी के बाद अब दोनों कंपनियां अपनी विलय प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है।  

विज्ञापन
Zee and Sony merger got approval from stock exchanges, agreement was reached in December
Sony and Zee - फोटो : twitter

विस्तार

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड जो पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के नाम से जाना जाता था के विलय को स्टॉक एक्सचेंज की मंजूरी मिल गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इस प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन

जी ग्रुप की ओर से इस मामले में कहा गया है कि दोनों कंपनियों के विलय की प्रक्रिया में स्टॉक एक्सचेंजों से मिली यह मंजूरी एक मजबूत और सकारात्मक कदम है। इस मंजूरी के बाद अब दोनों कंपनियां अपनी विलय प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है।  

विज्ञापन

आपको बता दें कि दोनों कंपनियों ने बीते साल दिसंबर में विलय के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत दोनों कंपनियों ने अपने नेटवर्क के साथ-साथ अपने डिजिटल असेट्स, प्रोडक्शन परिचालन और प्रोग्राम लाइब्रेरी का विलय करने पर सहमति जताई थी। बता दें कि इस इस विलय सौदे पर शेयर बाजार से मंजूरी मिलने के बाद अब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिलने का इंतजार है। इस संबंध में मंजूरी के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के समक्ष 29 अप्रैल 2022 को आवेदन दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed