फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   You can become a millionaire by investing Rs 7500 every month

निवेश-बचत: हर माह 7500 रुपये के निवेश से बनें करोड़पति, बस लंबी अवधि तक के लिए रखना होगा धीरज

Narayan Krishnamurthy नारायण कृष्णमूर्ति
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:48 AM IST
सार

हम भारतीयों को करोड़ का आंकड़ा बहुत पसंद आता है। हर किसी की चाहत करोड़पति बनने की होती है। इतना ही नहीं, कौन बनेगा करोड़पति के लिए 25 लाख से ज्यादा लोग पंजीकरण करते हैं। 24 वर्षों में यह टीवी कार्यक्रम लोगों को भरोसा दिलाने में कामयाब रहा कि कोई भी करोड़पति बन सकता है।

विज्ञापन
You can become a millionaire by investing Rs 7500 every month
निवेश - फोटो : Istock

विस्तार

क्या आप मेरी बात पर यकीन करेंगे कि हर माह सिर्फ 7,474 रुपये का निवेश कर करोड़पति बन सकते हैं। आप अगले 25 वर्षों तक हर महीने 7,474 रुपये का निवेश 10 फीसदी रिटर्न देने वाले किसी साधन में करना शुरू करते हैं, तो यकीन मानिए करोड़पति बन जाएंगे। यह वाकई संभव है, क्योंकि निवेश और चक्रवृद्धि ब्याज की शक्ति इसी तरह काम करती है। शुरुआत में एक करोड़ रुपये बड़ी रकम लगती है। हममें से ज्यादातर लोगों के लिए यह है भी। लेकिन, जैसे ही आप समस्या को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना शुरू करते हैं, तो लक्ष्य वास्तव में पाने योग्य लगने लगता है। आपके पास अपना पैसा किसी डिपॉजिट में लगाने का विकल्प है, जो 10 फीसदी कमा सकता है या फिर ऐसे म्यूचुअल फंड की तलाश करें, जिसका इतिहास लंबी अवधि में औसतन 10 फीसदी रिटर्न का देने का रहा हो। आपको बस नियमित रूप से योगदान करना है। यह आसान है और इसका पालन करना भी कठिन नहीं है। यह निश्चित रूप से आपको लक्ष्य पाने में मदद करेगा।

विज्ञापन


 एक-एक रन से शतक बनाने जैसा लक्ष्य
मैं करोड़पति बनने के लिए क्रिकेट का उदाहरण ले रहा हूं। एक बल्लेबाज जब एक और दो रन बनाता है तो वही रन आगे शतक बनाने में मदद करता है। उसी तरह आपका कुछ हजार का योगदान करोड़पति बनने में मददगार साबित होगा। आज, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये हर महीने म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। खास तौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें मासिक वेतन मिलता है। अगर आपको लगता है कि हर माह 7,474 रुपये बहुत अधिक है, तो इसे 5,000 से शुरू कर सकते हैं। अगले 20 वर्षों तक हर पांच साल में इसे 2,500 रुपये तक बढ़ा सकते हैं और इस तरह से करोड़पति बन जाएंगे।
विज्ञापन


हर अंतराल पर बढ़ाते जाएं रकम
अगर आप पहले पांच वर्षों के लिए 5,000 का निवेश करते हैं। अगले पांच वर्षों में 2,500 रुपये जोड़ते हैं, जिससे 5 वर्षों के लिए हर महीने 7,500 और अगले पांच वर्षों में 10,000 रुपये। अंतिम पांच वर्षों में आप 12,500 रुपये का निवेश करेंगे। गणितीय रूप से यह संभव भी है और व्यावहारिक भी है। आप बस हर पांच साल के बाद अपने शुरुआती निवेश में 50 फीसदी वृद्धि करते जा रहे हैं। खास बात यह है कि आपको नियमित रूप से निवेश करते रहना चाहिए और लक्ष्य तक पहुंचने तक निवेश में बने रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी अवधि तक के लिए रखें धीरज
हमारे पास उतने करोड़पति नहीं हैं जितने हो सकते थे, क्योंकि अक्सर जो निवेशक शुरुआत करते हैं, वे कुछ सालों बाद धीरज खो बैठते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें वह परिणाम नहीं मिलता जो वे देखना चाहते हैं। उन्हें अपने निवेशों के बारे में अपने बच्चे की तरह सोचना चाहिए। पहले वे छोटे होते हैं और वयस्क होने से पहले कई सालों तक ऐसे ही रहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप उन्हें खिलाना बंद कर दें या कोई उम्मीद पालना छोड़ दें। यदि आपका बच्चा स्कूल में किसी विषय में कमजोर है, तो आप उसे कोचिंग देने पर विचार करते हैं। यही आप अपने निवेश के लिए भी कर सकते हैं। जिस साल कुछ आमदनी कम हो या शेयर बाजार सुस्त हो, उस साल आप कुछ ज्यादा मेहनत कर भरपाई कर सकते हैं।


निवेश में विश्वास रखना बहुत जरूरी
किसी भी हाल में आपको अपने निवेश को छोड़ना नहीं चाहिए। निवेश में विश्वास रखना चाहिए। पूरे कोर्स के लिए निवेशित रहना चाहिए। म्यूचुअल फंड के साथ अच्छी बात है कि ये लचीले, अच्छी तरह से रेगुलेटेड होते हैं। फंड के प्रकार और उनके पिछले प्रदर्शन निवेशकों को ट्रैक रिकॉर्ड के मामले में कई विकल्प प्रदान करते हैं। अच्छी तरह से रेगुलेटेड होने के कारण आपको अपने पैसे खोने या धोखाधड़ी होने के बारे में डरने की जरूरत नहीं है। एसआईपी का नियमित निवेश मॉडल बड़ी संख्या में लोगों के लिए म्यूचुअल फंड की राह आसान कर देता है। आप निवेश को आदत बनाने के लिए इस पद्धति का उपयोग कर सकते हैं। तो, आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं...शुरुआत करें और आज से ही निवेश कर करोड़पति बनने की राह पर अग्रसर हो जाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed