{"_id":"5d35af468ebc3e6cfe43b85b","slug":"yono-app-of-sbi-down-since-monday-morning-users-facing-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से डाउन चल रहा है एसबीआई का योनो एप और नेट बैंकिंग सेवा, यूजर्स परेशान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सुबह से डाउन चल रहा है एसबीआई का योनो एप और नेट बैंकिंग सेवा, यूजर्स परेशान
Mon, 22 Jul 2019 06:13 PM IST
Gaurav Pandey
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 22 Jul 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मोबाइल एप योनो और वेब पोर्टल दोनों ही सोमवार सुबह से डाउन चल रहे हैं। कई उपभोक्ता एप पर या नेट बैंकिंग के लिए पोर्टल पर लागइन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
योनो एप एसबीआई का डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाला एप है और यह एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म सपोर्ट करने वाले मोबाइल फोन्स पर चलता है। उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि वह बैंक की नेट बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
इस समस्या को लेकर बैंक उपभोक्ताओं ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर का सहारा भी लिया है। हालांकि, एसबीआई की ओर से इस बारे में अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन