फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Yes Bank Fraud Case: Court refuses medical bail to Dheeraj Wadhawan, allows treatment at pvt hospital

Yes Bank Fraud Case: धीरज बाधवान को CBI की विशेष अदालत से नहीं मिली मेडिकल बेल, निजी अस्पताल में इलाज की छूट

Thu, 13 Jul 2023 09:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Jul 2023 09:47 PM IST
सार

Yes Bank Fraud Case: अदालत ने कारोबारी से कहा कि वह अस्पताल में लंबे समय तक नहीं रहे और जेल कर्मियों की सुरक्षा का खर्च वहन करें। न्यायाधीश ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया कि धीरज वाधवान को अस्पताल में भर्ती कराया जाए ताकि उस पर नजर रखी जा सके। सीबीआई ने निजी क्षेत्र के बैंक में धोखाधड़ी के मामले में कारोबारी को अप्रैल 2020 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Yes Bank Fraud Case: Court refuses medical bail to Dheeraj Wadhawan, allows treatment at pvt hospital
डीएचएफएल - फोटो : Amar ujala

विस्तार

दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रमोटर धीरज बाधवान को सीबीआई की एक अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने बाधवान को मेडिकल बेल देने से मना कर दिया है, हालांकि उन्हें अपने हृदय संबंधी बीमारी का इलाज निजी अस्पताल में कराने की छूट दी गई है। धीरज बाधवान को यस बैंक से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई स्थित सीबीआई की  विशेष अदालत के जज एमजी देशपांडे ने मेडिकल आधार पर जमानत देने की बाधवान की अपील को खारिज कर दिया। हालांकि, अदालत ने उन्हें अपने हृदय संबंधी रोग का इलाज निजी अस्पताल में कराने की छूट दे दी। 

विज्ञापन

डीएचएफएल के प्रमोटर को अप्रैल 2020 में किया गया था गिरफ्तार

अदालत ने कारोबारी से कहा कि वह अस्पताल में लंबे समय तक नहीं रहे और जेल कर्मियों की सुरक्षा का खर्च वहन करें। न्यायाधीश ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया कि धीरज वाधवान को अस्पताल में भर्ती कराया जाए ताकि उस पर नजर रखी जा सके। सीबीआई ने निजी क्षेत्र के बैंक में धोखाधड़ी के मामले में कारोबारी को अप्रैल 2020 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed