फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   xiaomi smartphone photo contest, winner to get 35 lakh rupees prize money

श्याओमी दे रहा है आपको 34 लाख रुपये जीतने का मौका

Fri, 23 Nov 2018 04:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
xiaomi smartphone photo contest, winner to get 35 lakh rupees prize money

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी श्याओमी अपने ग्राहकों को लखपति बनने का मौका दे रही है। कंपनी ने एक फोटो कांटेस्ट शुरू किया है, जिसमें केवल वो लोग भाग ले सकते हैं, जिनके पास पहले से श्याओमी का फोन है। कंपनी ने 34 लाख रुपये का कैश पुरस्कार रखा है। 

विज्ञापन


करना होगा केवल यह काम

श्याओमी के ग्राहकों को केवल अपने Mi Smartphone से फोटो क्लिक करके उसे अपलोड करना होगा। अपलोड किए गए सभी फोटोज का रिव्यू एक्सपर्ट कमेटी करेगी। इनमें से केवल 100 फोटोग्राफ्स को अगले राउंड के लिए भेजा जाएगा। इवेंट के अगले स्टेज पर पहुंचने के लिए आपकी फोटो पर कम से कम तीन लाइक मिलने जरूरी हैं। 
विज्ञापन


इस लिंक पर करना होगा अपलोड

श्याओमी ने इसके लिए एक लिंक भी जारी किया है, जिस पर फोटो को अपलोड करना होगा। https://event.mi.com/en/photography2018 पर लोगों को अपना फोन नंबर भी देना होगा। वेरिफिकेशन कोड आने के बाद लोग अपनी फोटो को अपलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग करेंगे फोटो रिव्यू

जो कमेटी फोटो को रिव्यू करेगी उसमें Xiaomi के कंट्री हेड मनु कुमार जैन, एमआई के वीपी जियांग वेंग और रूस व फ्रांस के फोटोग्राफर शामिल हैं। शार्टलिस्ट किए गए विजेताओं की फोटो पर कंपनी की डेडीकेटेड वेबसाइट पर 27 नवंबर को वोटिंग होगी। कंपनी 6 दिसंबर को फोटग्राफी विजेता का ऐलान करेगी और विजेता को 35 लाख प्राइज मनी दी जाएगी। फोटो अपलोड करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed