फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Xiaomi’s Diwali sale starts today, Redmi 3S at Re. 1, Mi Max Prime First Sale and many more

शियोमी की दिवाली सेल, 1 रुपये में लीजिए मोबाइल

Mon, 17 Oct 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi’s Diwali sale starts today, Redmi 3S at Re. 1, Mi Max Prime First Sale and many more
Xiaomi Sale Diwali With Mi Offers

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शियोमी दिवाली पर अपने ग्राहकों के लिए बड़ी सेल लेकर आई है। सेल में 1 रुपए में मोबाइल से लेकर कई बड़े प्रॉडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। शियोमी ने पिछले साल दीवाली पर भी इसी तरह की बड़ी छूट वाले ऑफर से ग्राहकों को खूब लुभाया था।

विज्ञापन


इस बार यह सेल 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगी। दिवाली सेल में ऑफर के तहत कंपनी रेडमी 3S, रेडमी 3S प्राइम, रेडमी नोट 3, Mi 5 और Mi Max पर डिस्काउंट दे रही है। सेल रोज सुबह 10 बजे शुरू होगी। इन डिस्काउंट्स के अलावा 1 रुपये की फ्लैश सेल का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


1 रुपए की फ्लैश सेल दिन के 2 बजे से शुरू होगी। इसके लिए ग्राहकों को एमआई इंडिया की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा और फिर उसे फेसबुक पर शेयर भी करना होगा। इसके बाद ऑफर के समय होते ही आप उस प्रोडक्ट पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लकी विनर को Mi Robot Vacuum दिया जाएगा

Xiaomi’s Diwali sale starts today, Redmi 3S at Re. 1, Mi Max Prime First Sale and many more

'दीवाली विद् एमआई' सेल के तहत कंपनी इस बार कई ऑफर्स लेकर आई है। यही नहीं प्रॉडक्ट खरीदने वाले लोगों को लकी ड्रॉ निकालकर कूपन भी दिए जाएंगे। हर दिन एक लकी विनर को Mi Robot Vacuum देने की भी योजना है।

इस सब के अलावा शियोमी इस दौरान अपने स्मार्टफोन Mi Max प्राइम और 10,000 mAh के Mi Power Bank प्रो को भी बेचेगी। चाइनीज एप्पल के नाम से जानी जाने वाली शियोमी अपने कई बड़े स्मॉर्टफोन पर छूट दे रही है। रेडमी 3S, रेडमी 3S प्राइम और रेडमी नोट 3 (2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वाला वैरियंट) पर 500 रुपये की छूट दे रहा है।

शियोमी पॉवर बैंक, शियोमी ब्लूटूथ और भी बहुत कुछ

Xiaomi’s Diwali sale starts today, Redmi 3S at Re. 1, Mi Max Prime First Sale and many more

शियोमी रेडमी नोट (3GB रैम और 32जीबी स्टोरेज) पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। छूट के बाद इसकी कीमत 10,999 रुपये है। शियोमी Mi Max पर भी 1000 रुपये की छूट मिल रही है। सेल के दौरान Mi Max खरीदने वाले ग्राहकों को हंगामा का फ्री सब्सक्रप्शन भी मिलेगा।

शिओमी Mi 5 पर 3000 रुपये की छूट दी जा रही है और इसकी कीमत सेल के दौरान 19,999 रुपये कर दी गई है। सेल के दौरान शियोमी पॉवर बैंक, शियोमी ब्लूटूथ, Mi के इन-इयर हेडफोन्स प्रो और Mi कैप्स्यूल इयरफोन भी ऑफर के तहत सस्ते में मिल रहे हैं। 

ग्राहकों को Mi Key chain जीतने का मौका मिलेगा

Xiaomi’s Diwali sale starts today, Redmi 3S at Re. 1, Mi Max Prime First Sale and many more
5,000 रुपए से 15,000 रुपए के बीच खरीदारी करने पर ग्राहकों को Mi Key chain जीतने का मौका मिलेगा। 15,000 रुपए से ज्यादा की खरीदारी पर Mi USB फैन ऑफर कर रही है। सेल के तहत हर प्रोडक्ट की खरीदारी पर Mi लैपटॉप स्टिकर मिलेगा। शियोमी Mi प्रोटेक्ट पर 300 रुपये की छूट और Mi 5 खरीदने पर 0% EMI भी ऑफर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed