फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WPI inflation eases to 4.73 pc in January, against 4.95 pc in December 2022: Govt data

WPI Inflation: थोक महंगाई दर में जनवरी में आई गिरावट, सब्जियों की कीमतें एक चौथाई तक कम हुईं

Tue, 14 Feb 2023 01:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 14 Feb 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
WPI inflation eases to 4.73 pc in January, against 4.95 pc in December 2022: Govt data
थोक महंगाई - फोटो : FILE PHOTO

थोक महंगाई दर (WPI) में जनवरी महीने में घटकर 4.73 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले दिसंबर 2022 में यह यह 4.95 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में इसका खुलासा किया गया है।

विज्ञापन

थोक महंगाई दर में लगातार आठवें महीने में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा निर्माण क्षेत्र के उत्पादों, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में राहत के कारण दर्ज किया गया है। थोक महंगाई दर जनवरी 2022 में 13.68% दर्ज की गई थी। हालांकि जनवरी महीने में फूड इन्फ्लेशन 2.38 प्रतिशत बढ़ा है दिसंबर महीने में इसमें 1.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 में थोक महंगाई दर में होने वाली गिरावट में मिनिरल ऑयल, केमिकल व केमिकल उत्पादों, वस्त्रों, क्रूड पेट्रोलियम और नैचुरल गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज के मामले में थोक महंगाई दर में 2.41 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वहीं सब्जियां 26.48 प्रतिशत तक सस्ती हुईं। ऑयल सीड्स की कीमतों में जनवरी 2023 में 4.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।


ईंधन और ऊर्जा बास्केट में थोक महंगाई दर 15.15 प्रतिशत दर्ज की गई। दिसंबर महीने में यह 18.09% थी। निर्माण क्षेत्र के उत्पादों के मामले में यह 2.99 प्रतिशत रही जो दिसंबर महीने में 3.37 प्रतिशत थी। 

बता दें कि सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर जनवरी महीने में बढ़कर 6.52 प्रतिशत पर पहुंच गई है। दिसंबर 2022 में यह 5.72% थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed