फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   wpi inflation eases to 3.07 percent, vegetable prices soars

थोक महंगाई दर में दिखी गिरावट, सब्जियों के दाम आसमान पर

Tue, 14 May 2019 01:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 14 May 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
wpi inflation eases to 3.07 percent, vegetable prices soars
सब्जी महंगी होने से ग्राहकों की भीड़ लग रही कम

अप्रैल महीने में थोक महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली। वहीं खुदरा महंगाई दर के सोमवार को जारी हुए आंकड़ों में पिछले छह माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। मंगलवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक थोक महंगाई दर अप्रैल माह में 3.07 फीसदी रही। यह मार्च में 3.18 फीसदी रही थी। वहीं पिछले साल अप्रैल में यह 3.62 फीसदी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल सस्ता, सब्जियां महंगी

हालांकि बीते महीने पेट्रोल-डीजल और तैयार सामान के सस्ता रहने से थोक महंगाई दर में कमी रही। वहीं सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। सब्जियों के दाम 40.65 फीसदी तक बढ़ गए, जबकि मार्च में यह 28.13 फीसदी था। 

विज्ञापन

खुदरा दर में दिखी थी बढ़ोतरी

सीएसओ ने बताया कि अप्रैल में सीपीआई 2.92 फीसदी रहा, जो मार्च के 2.86 फीसदी के मुकाबले 0.06 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, यह आरबीआई के अनुमानित आंकड़ों से नीचे रही है, जिससे अगली एमपीसी बैठक में रेपो रेट की कटौती की उम्मीदें बरकरार हैं। पिछले साल की समान अवधि में खुदरा महंगाई की दर 4.58 फीसदी रही थी। सीएसओ के अनुसार, अप्रैल में कीमतें बढ़ने की दर अक्तूबर, 2018 के बाद सबसे ज्यादा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई ने रखा था चार फीसदी का लक्ष्य

महंगाई के आंकड़ों पर आरबीएल बैंक के अर्थशास्त्री रजनी ठाकुर ने कहा कि धीरे-धीरे मुद्रास्फीति की दर आरबीआई के अनुमानित लक्ष्य के करीब पहुंच रही है, जो चार फीसदी है। वहीं, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का कहना है कि 2019-20 में भारत की खुदरा महंगाई दर 60 आधार अंक बढ़कर चार फीसदी पहुंच सकती है। पिछले वित्त वर्ष यह 3.4 फीसदी रही थी।

खाने-पीने की चीजें तीन गुना महंगी

अप्रैल में खाद्य पदार्थों में महंगाई की दर तीन गुना बढ़ी और यह मार्च के 0.3 फीसदी से उछलकर 1.1 फीसदी पर आ गई। सब्जियों की महंगाई दर भी 2.87 फीसदी बढ़ी, जबकि फलों की महंगाई दर में गिरावट रही। ईंधन और बिजली की महंगाई दर भी 2.56 फीसदी पहुंच गई, जो मार्च में 2.42 फीसदी थी। ग्रामीण क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर मार्च के 1.8 फीसदी से बढ़कर 1.87 फीसदी, जबकि शहरी क्षेत्र की 4.1 फीसदी से बढ़कर 4.23 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed