फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Worldwide inflation at high level even after increasing rates continuously

Inflation: लगातार ब्याज दरें बढ़ाने के बाद भी ज्यादातर देशों में 8 फीसदी से अधिक है खुदरा महंगाई

Sat, 24 Sep 2022 02:34 AM IST
Jeet Kumar अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Sep 2022 02:34 AM IST
सार

अमेरिका सहित चीन, जापान, भारत और अन्य देशों ने तीन-चार बार में एक से लेकर 2 फीसदी तक दरों को बढ़ाया है। इस महीने के अंत में भी करीबन एक दर्जन देश ब्याज दरों को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Worldwide inflation at high level even after increasing rates continuously
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

दुनियाभर के केंद्रीय बैंक पांच महीने से लगातार ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। बावजूद इसके महंगाई उच्च स्तर पर बनी हुई है। दुनिया के ज्यादातर देशों में महंगाई 8 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। अमेरिका में यह अगस्त में 8.3% रही। यूरो क्षेत्र में 9.1 फीसदी, यूके में 9.9% और ब्रिक्स देशों में भी 8% से ज्यादा रही है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा, विकसित देशों से लेकर विकासशील देश उच्च महंगाई से लड़ने के लिए ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। अमेरिका सहित चीन, जापान, भारत और अन्य देशों ने एक से 2 फीसदी तक दरों को बढ़ाया है। इस महीने भी एक दर्जन देश दरें बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


0.50% बढ़ सकती है रेपो दर
महंगाई को देखते हुए आरबीआई के पास नीतिगत दर में अगले हफ्ते 0.50% की एक और वृद्धि करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं रह गया है। दिसंबर तक रेपो दर को 6.25% तक ले जाया जा सकता है। एसबीआई के समूह मुख्य अर्थशास्त्री सौम्य कांति घोष ने कहा, मौजूदा विदेशी झटकों को देखते हुए रेपो दर में आधा फीसदी की वृद्धि होना तय है। दिसंबर में भी 0.35% तक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में 7.6% महंगाई
दक्षिण अफ्रीका में महंगाई की दर 7.6 फीसदी है जबकि फिलीपीन में 6.3 फीसदी, फ्रांस में 5.8 फीसदी, दक्षिण कोरिया में 5.7  और इंडोनेशिया में यह 4.7 फीसदी के स्तर पर है। सबसे बुरा हाल अमेरिका का है। यहां छात्रों का कर्ज 1.7 लाख करोड़ डॉलर बढ़ गया है और अमेरिकी प्रशासन मध्य वर्ग के कर्ज का भार कम करने के लिए एक पैकेज लाने की तैयारी में है। 

जबकि चीन में घर खरीदार प्रोजेक्ट का लगातार बहिष्कार कर रहे हैं। यहां के 119 शहरों में 342 प्रोजेक्ट बहिष्कार के निशाने पर हैं। इस साल अगस्त में 100 शहरों में 320 प्रोेजेक्ट का बहिष्कार किया गया था।

विदेशी मुद्रा भंडार 2 अक्तूबर, 2020 के निचले स्तर पर, लगातार सातवें हफ्ते आई कमी 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सातवें हफ्ते गिरा है। 16 सितंबर को समाप्त हफ्ते में यह 5.22 अरब डॉलर घटकर 545.65 अरब डॉलर पर आ गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 2 अक्तूबर, 2020 के बाद यह सबसे कम भंडार है। इस बार इसकी विदेशी मुद्रा में 4.70 अरब डॉलर की जबकि सोने के भंडार में 45.8 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई और यह 38.19 अरब डॉलर रहा। विश्लेषकों का मानना है कि इस साल भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में और कमी आ सकती है, क्योंकि चालू खाता घाटा तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही रुपये की गिरावट को रोकने के लिए आरबीआई लगातार डॉलर छोड़ रहा है। 


510 अरब डॉलर तक जा सकता है भंडार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अनुमान के मुताबिक, अगर वित्त वर्ष 2023 में चालू खाता घाटा 4 फीसदी से ज्यादा होता है तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 510 अरब डॉलर तक जा सकता है। हालांकि, यह मई, 2013 में बेचे गए डॉलर की तुलना में फिर भी ज्यादा रहेगा। उस समय विदेशी भंडार 300 अरब डॉलर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed