फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Worldline India Digital Payments Report Q1 2022 UPI transactions grew by more than 90 percent to Rs 26.19 lakh crore

Worldline Report: यूपीआई लेनदेन 90 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 26.19 लाख करोड़ रुपये हुए, इस साल जनवरी-मार्च में कुल 14.55 अरब के लेनदेन हुए

Tue, 28 Jun 2022 06:53 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Jun 2022 06:53 AM IST
सार

वर्ल्डलाइन की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की पहली तिमाही में डेबिट-क्रेडिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट, प्रीपेड कार्ड और यूपीआई पी2एम (पर्सन टु मर्चेंट) जैसे विभिन्न भुगतान माध्यमों के जरिये 10.25 लाख करोड़ रुपये के कुल 9.36 अरब लेनदेन हुए।

विज्ञापन
Worldline India Digital Payments Report Q1 2022 UPI transactions grew by more than 90 percent to Rs 26.19 lakh crore
यूपीआई लेनदेन। - फोटो : twitter/@rbi

विस्तार

देश में 2022 के शुरुआती तीन महीने (जनवरी-मार्च) में यूपीआई के जरिये 26.19 लाख करोड़ रुपये के कुल 14.55 अरब से ज्यादा लेनदेन हुए। मात्रा के लिहाज से लेनदेन का यह आंकड़ा 2021 की समान अवधि से करीब 99 फीसदी और मूल्य के हिसाब से 90 फीसदी से ज्यादा है।

विज्ञापन

 
वर्ल्डलाइन की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की पहली तिमाही में डेबिट-क्रेडिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट, प्रीपेड कार्ड और यूपीआई पी2एम (पर्सन टु मर्चेंट) जैसे विभिन्न भुगतान माध्यमों के जरिये 10.25 लाख करोड़ रुपये के कुल 9.36 अरब लेनदेन हुए। इसमें यूपीआई पी2एम (पर्सन टु मर्चेंट) लेनदेन उपभोक्ताओं के बीच सबसे पसंदीदा भुगतान माध्यम के रूप में उभरा है। इसकी बाजार हिस्सेदारी मात्रा के हिसाब से 64 फीसदी और मूल्य के लिहाज से 50 फीसदी है।
विज्ञापन


इन बैंकों से सर्वाधिक भुगतान
एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक और पेटीएम पेमेंट्स बैंक।

इन बैंकों को सबसे ज्यादा भुगतान
पेटीएम पेमेंट्स बैंक, एसबीआई, यस बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक।

क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़ी
जनवरी-मार्च में क्रेडिट और डेबिट कार्ड की संख्या बढ़कर 99.12 करोड़ पहुंच गई। इस दौरान क्रेडिट कार्ड की संख्या 19% बढ़कर 7.36 करोड़ पहुंच गई। डेबिट कार्ड की संख्या 89.8 करोड़ से सिर्फ दो फीसदी बढ़कर 91.76 करोड़ पहुंच गई। इस दौरान 2.3 करोड़ डेबिट कार्ड बंद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एप का सर्वाधिक इस्तेमाल

  • यूपीआई के जरिये लेनदेन के लिए मात्रा के हिसाब से फोनपे, गूगलपे, पेटीएम पेमेंट्स बैंक, अमेजन पे, एक्सिस बैंक के एप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ। 
  • मात्रा के लिहाज से फोनपे, गूगल पे, पेटीएम की हिस्सेदारी 94.8 फीसदी रही, जबकि मूल्य के हिसाब से तीनों एप का हिस्सा 93% रहा। 


रिपोर्ट की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

  • क्रेडिट कार्ड से तीन महीने में 8.77 लाख करोड़ रुपये के 2.02 अरब लेनदेन हुए। 
  • डेबिट कार्ड के जरिये 1.81 लाख करोड़ रुपये के 94.27 करोड़ लेनदेन हुए। 
  • आधार आधारित भुगतान सेवा के जरिये 840.23 अरब रुपये का भुगतान हुआ, जो सालाना आधार पर 33% ज्यादा है। 
  • मार्च, 2022 तक कुल 60.7 लाख पीओएस मशीन चालू थे। 
  • देश का ई-कॉमर्स बाजार 46.2 अरब डॉलर का है, जिसका आकार 2025 में बढ़कर 188 अरब डॉलर हो जाएगा। 
  • एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आरबीएल बैंक ने सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी किए। 
  • एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और पीएनबी से सर्वाधिक डेबिट कार्ड जारी किए। 


इनकी इतनी बाजार हिस्सेदारी

भुगतान माध्यम मात्रा मूल्य
यूपीआई पी2एम 64 फीसदी 50 फीसदी
  क्रेडिट कार्ड 07 फीसदी 26 फीसदी
  डेबिट कार्ड 10 फीसदी 18 फीसदी
  प्रीपेड कार्ड 04 फीसदी 02 फीसदी
  मोबाइल वॉलेट 15 फीसदी 05 फीसदी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed