फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World's Richest City Has Over 3 Lakh Millionaires: Report

Wealthiest City: दुनिया का सबसे अमीर शहर कौन है? जहां रहते हैं तीन लाख से ज्यादा करोड़पति

Wed, 19 Apr 2023 10:21 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 19 Apr 2023 10:21 AM IST
सार

Wealthiest City: दुनिया के सबसे धनी शहरों की रिपोर्ट 2023 में दुनिया भर के नौ क्षेत्रों (अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सीआईएस, पूर्वी एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया) के 97 शहरों को कवर किया गया है और इसमें दुनिया के अधिकांश वेल्थ हब शामिल हैं।

विज्ञापन
World's Richest City Has Over 3 Lakh Millionaires: Report
न्यूयॉर्क सिटी - फोटो : Pixabay

विस्तार

न्यूयॉर्क ने 2023 में सबसे अधिक करोड़पतियों के साथ एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शहर होने का ताज अपने नाम कर लिया है। ग्लोबल वेल्थ ट्रैकर हेनले एंड पार्टनर्स के अनुसार, शहर में 3,40,000 करोड़पति हैं। न्यूयॉर्क के बाद टोक्यो और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र क्रमशः 2,90,300 और 2,85,000 करोड़पति रहते हैं।

विज्ञापन


अमीर शहरों की लिस्ट में अमेरिका के सबसे ज्यादा चार शहर शामिल
दुनिया के सबसे धनी शहरों की रिपोर्ट 2023 में दुनिया भर के नौ क्षेत्रों (अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सीआईएस, पूर्वी एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया) के 97 शहरों को कवर किया गया है और इसमें दुनिया के अधिकांश वेल्थ हब शामिल हैं। सूची में अमेरिका का दबदबा है और उसके चार शहरों न्यूयॉर्क, द बे एरिया, लॉस एंजिलिस और शिकागो शहर को इसमें जगह मिली है। चीन के दो शहरों बीजिंग और शंघाई को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


लंदन अमीर शहरों की सूची में चौथे नंबर पर
लंदन इस साल की सूची में 258,000 करोड़पतियों के साथ हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स की सूची में चौथे स्थान पर है। इसके बाद 240,100ल् करोड़पतियों के साथ सिंगापुर का नंबर है। वर्ष 2000 में लंदन करोड़पतियों की संख्या के मामले में दुनिया नंबर एक शहर था लेकिन यह पिछले 20 वर्षों में सूची में नीचे फिसलता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed