फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Economic Forum report: India among top performing countries in FinTech AI increases speed

विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट: भारत फिनटेक में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल, एआई से बढ़ी रफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 04:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 04:51 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद की मंदी के बावजूद फिनटेक क्षेत्र वंचित समूहों तक पहुंचते हुए मजबूत और टिकाऊ वृद्धि दिखा रहा है। फिनटेक में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देशों में भारत के साथ ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर, ब्राजील और इंडोनेशिया शामिल हैं।

विज्ञापन
World Economic Forum report: India among top performing countries in FinTech AI increases speed
फिनटेक क्षेत्र (सांकेकित) - फोटो : Freepik

विस्तार

फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) के लिहाज से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देशों की सूची में अमेरिका और ब्रिटेन के साथ भारत भी शामिल हो गया है। चीन के तियानजिन में आयोजित न्यू चैंपियंस की वार्षिक बैठक में जारी विश्व आर्थिक मंच के अध्ययन में कहा गया, लाभप्रदता और समावेशन में मजबूती के बीच फिनटेक क्षेत्र की वृद्धि स्थिर हो रही है। एआई को अपनाने से प्रदर्शन में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद की मंदी के बावजूद फिनटेक क्षेत्र वंचित समूहों तक पहुंचते हुए मजबूत और टिकाऊ वृद्धि दिखा रहा है। फिनटेक में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देशों में भारत के साथ ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर, ब्राजील और इंडोनेशिया शामिल हैं। इनमें से हर देश में 10 से अधिक कंपनियों का मुख्यालय है और ये फिनटेक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
  • विश्व आर्थिक मंच ने कहा, इन देशों के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, कोलंबिया, मेक्सिको और जर्मनी भी फिनटेक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICRA: भारत की जीडीपी दर घटकर 6.2% रहने का अनुमान, वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव का पड़ेगा असर

 

वित्तीय प्रदर्शन मजबूत
रिपोर्ट के मुताबिक, 240 फिनटेक कंपनियों के वैश्विक सर्वे से पता चलता है कि ग्राहक वृद्धि 37 फीसदी पर स्थिर है। वित्तीय प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। राजस्व और लाभ में वृद्धि क्रमशः 40 फीसदी एवं 39 फीसदी है।



एमएसएमई व महिलाएं फिनटेक का प्रमुख हिस्सा
सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई), निम्न आय वाले व्यक्ति-महिलाएं फिनटेक के ग्राहक आधार का महत्वपूर्ण हिस्सा (क्रमशः 57 फीसदी, 47 फीसदी और 41 फीसदी) हैं। खासकर उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (ईएमडीई) में जहां ये फिनटेक के लाभ में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

  • 83 फीसदी फिनटेक कंपनियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल से बेहतर ग्राहक अनुभव हासिल किया है। करीब तीन चौथाई ने माना कि एआई से उच्च लाभप्रदता एवं कम लागत प्रमुख फायदे हैं।
ये भी पढ़ें: रिपोर्ट: भारत में करोड़पतियों की संख्या में भारी उछाल, 2029 तक 55% वृद्धि का अनुमान
 

आर्थिक स्थितियां बड़ी चुनौती, 2024 की तुलना में कम
रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापक आर्थिक स्थितियां वृद्धि के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी रहीं। हालांकि, सिर्फ 18 फीसदी ही इस चुनौती को बाधा मानते हैं, जो 2024 में 56 फीसदी था। फंडिंग को लेकर चिंताएं भी कम हो गई हैं। अब सिर्फ 12 फीसदी लोग ही इसे बाधा मानते हैं, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 40 फीसदी था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed