फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   world bank of india estimates gdp to remain at 7.5 percent for next three years

विश्व बैंक का अनुमान, अगले तीन साल 7.5 फीसदी रहेगी देश की विकास दर

Wed, 05 Jun 2019 03:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 05 Jun 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
world bank of india estimates gdp to remain at 7.5 percent for next three years

विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन साल तक भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रहेगी। निजी खपत और निवेश बेहतर होने से इसको बल मिलेगा। अगले पांच साल तक स्थिर सरकार रहने से ऐसा संभव होने का चांस काफी बढ़ गया है। 

विज्ञापन

तेज गति से होगी वृद्धि

मंगलवार को जारी बैंक की वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में भारत के 7.20 फीसदी की दर से वृद्धि करने का अनुमान है। इस हिसाब से यह तेज गति से वृद्धि होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

चीन से आगे होंगे हम

वर्ष 2021 तक भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन के छह फीसदी की तुलना में डेढ़ फीसदी अधिक होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन, भारत से काफी पीछे रह जाएगा। इस हिसाब से हम दुनिया की सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के लिए यह अनुमान

विश्व बैंक ने चीन के लिए जो अगले तीन सालों के लिए अनुमान जारी किया है उसके मुताबिक 2019 में 6.20 फीसदी, 2020 में 6.10 फीसदी और 2021 में 6 फीसदी पर आ जाने का अनुमान है। वहीं भारत के लिए जो अनुमान जारी किया है उसके मुताबिक 2019-20 में 7.50 फीसदी पर रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले दो वित्त वर्ष तक वृद्धि दर की यही गति बरकरार रहने वाली है।

सीएसओ ने जारी की थी यह रिपोर्ट

हाल में केंद्र सरकार ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसके अनुसार पांच साल में विकास दर सबसे कम स्तर पर पहुंची है। यह पिछले वित्त वर्ष की तीन तिमाही के मुकाबले भी काफी कम है। वहीं बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 

जनवरी-मार्च के बीच देश की विकास दर 5.8 फीसदी रही। हालांकि इससे पहले की तीन तिमाही में विकास दर का आंकड़ा 8.2 फीसदी, 7.1 फीसदी और 6.6 फीसदी रहा था।  अगर चार तिमाही का औसत निकाला जाए तो फिर पूरे वित्त वर्ष में विकास दर 6.8 फीसदी रही है। 



चौथी तिमाही में विश्व की सबसे तेज गति की अर्थव्यवस्था के मामले में पड़ोसी देश चीन भी आगे हो गया है। वही बेरोजगारी का आंकड़ा भी काफी बढ़ गया है। देश में बेरोजगारी 6.1 फीसदी आंकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed