फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Bank ease of doing biusiness DPIIT focusing on 6 parameters to push ranking of India

कारोबार सुगमता रैंकिंग: भारत की स्थिति सुधारने के लिए DPIIT कर रहा छह मानकों पर काम

Sun, 05 Jan 2020 04:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 05 Jan 2020 04:44 PM IST
सार

  • देश की आर्थिक वृद्धि के लिए अहम होता है ईज ऑफ डूइंग बिजनेस।
  • भारत की स्थिति सुधारने के लिए DPIIT कर रहा छह मानकों पर काम।
  • कोलकाता और बंगलूरू में सुधार गतिविधियों पर ध्यान दे रहा है डीपीआईआईटी।

विज्ञापन
World Bank ease of doing biusiness DPIIT focusing on 6 parameters to push ranking of India

विस्तार

किसी भी देश की आर्थिक वृद्धि के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबार सुगमता बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत की स्थिति सुधारने के लिए रूपरेखा तैयार की है। 

विज्ञापन

इन शहरों में सुधार गतिविधियों पर ध्यान दे रहा है DPIIT

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) कोलकाता और बंगलूरू में सुधार गतिविधियों पर ध्यान दे रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्व बैंक ने इस साल से दिल्ली और मुंबई के अलावा कोलकाता और मुंबई के आधार पर कारोबार सुगमता रिपोर्ट तैयार करने का फैसला किया है। कोलकाता और बंगलूरू को इसमें शामिल करने से भारत में कारोबारी माहौल की एक सार्वभौमिक तस्वीर उपलब्ध हो सकेगी। इतना ही नहीं, विश्व बैंक ने कारोबार सुगमता रैंकिंग के लिए मानकों की संख्या बढ़ाकर 11 भी कर दी है। इसमें सरकारी अनुबंध के नए मानक को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन

इन मानकों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है डीपीआईआईटी 

इस संदर्भ में एक अधिकारी ने बताया कि डीपीआईआईटी छह मानकों पर ध्यान दे रहा है। इसमें अनुबंध के प्रवर्तन और कारोबार को शुरू करने जैसे मानक शामिल हैं। सरकार मई-जून 2020 में विश्व बैंक से सुधार गतिविधियों का ब्योरा साझा करेगी। डीपीआईआईटी जिन छह मानकों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, उनमें ये शामिल हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अनुबंध का प्रवर्तन ( इसमें भारत 163वें स्थान पर है )
  • दिवाला निपटान ( इसमें भारत 52वें स्थान पर है )
  • कारोबार शुरू करना ( इसमें भारत 136वें स्थान पर है )
  • संपत्ति का पंजीकरण ( इसमें भारत 154वें स्थान पर है )
  • कर का भुगतान ( इसमें भारत 115वें स्थान पर है ) 
  • सीमापार व्यापार ( इसमें भारत 68वें स्थान पर है )

63वें स्थान पर भारत

बता दें कि विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग 2020 में भारत ने कारोबार सुगमता के मामले में 14 पायदान की छलांग लगाई थी। इस सूची में भारत का 63वें स्थान है। वहीं सऊदी अरब 62वें और यूक्रेन 64वें पायदान पर है। इस सूची में किसी भी देश को चार प्रमुख क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए रैंक दी जाती है।

साल 2018 में 77वें स्थान पर था भारत

वर्ष 2018 में भारत इस सूची में 77वें स्थान पर था, जबकि साल 2017 में 100वें स्थान पर था। इस दौरान अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर केंद्र सरकार की चौतरफा आलोचना भी हुई थी। हालांकि इसके बावजूद भारत ने टॉप 20 देशों की सूची में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed