फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Women's Day: Women Increasingly Contributing to Home Buying Along with Managing Households, Know the figures

Women’s Day: घर संभालने के साथ-साथ घर खरीदारी में बढ़ रही महिलाओं की हिस्सेदारी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Sat, 08 Mar 2025 04:12 PM IST
द बोनस द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: द बोनस Updated Sat, 08 Mar 2025 04:12 PM IST
सार

स्क्वायर यार्ड्स की हालिया रिपोर्ट 'की होल्डर्स ऑफ चेंज- विमेन ड्राइविंग रियल एस्टेट ग्रोथ एंड ट्रांसफॉर्मेशन' के अनुसार, 2024 में देश के प्रमुख शहरों में कुल 5.77 लाख आवासीय लेनदेन किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 4 फीसदी अधिक है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Women's Day: Women Increasingly Contributing to Home Buying Along with Managing Households, Know the figures
द बोनस - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत में रियल एस्टेट बाजार में एक उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां महिलाएं अब गृहस्वामित्व में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, साल दर साल घर खरीदने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते कुल घर खरीदारों में महिला खरीदारों की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

ऐसे बढ़ी महिलाओं की हिस्सेदारी
स्क्वायर यार्ड्स की हालिया रिपोर्ट 'की होल्डर्स ऑफ चेंज- विमेन ड्राइविंग रियल एस्टेट ग्रोथ एंड ट्रांसफॉर्मेशन' के अनुसार, 2024 में देश के प्रमुख शहरों में कुल 5.77 लाख आवासीय लेनदेन किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 4 फीसदी अधिक है। इनमें से 1.29 लाख लेनदेन अकेले महिलाओं द्वारा किए गए, जो 2023 की तुलना में 14 फीसदी की वृद्धि है। इस वृद्धि ने महिलाओं की कुल आवासीय लेनदेन में हिस्सेदारी को 2023 के 20 फीसदी से बढ़ाकर 2024 में 22 फीसदी तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन

महिला दिवस के मौके पर आई रिपोर्ट
रिपोर्ट में बताया गया कि है पुरुष खरीदारों द्वारा किए गए अकेले लेनदेन में 11 फीसदी की वृद्धि हुई। ऐसे सौदों की संख्या 2023 में 1.96 लाख थी, जो बढ़कर 2024 में 2.18 लाख हो गई। हालांकि, संयुक्त स्वामित्व (पुरुष और महिला) वाले लेनदेन में इस दौरान 7 फीसदी की कमी आई, लेकिन यह अभी भी कुल सौदों में 40 फीसदी हिस्सा रखता है। यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ऐन पहले आई है। दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में गृहस्वामित्व बढ़ने के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। इनमें सरकारी प्रोत्साहन प्रमुख हैं। सरकार ने महिलाओं को स्टांप ड्यूटी में 1-3 फीसदी तक की रियायतें दी है। इसके अलावा पंजीकरण शुल्क में 0.5-1 फीसदी तक की छूट भी महिलाओं को दी जाती है। इससे महिलाओं के लिए घर खरीदना सस्ता हुआ है। इसके अलावा, प्रमुख बैंक महिलाओं के लिए होम लोन की ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की छूट ऑफर करते हैं। आयकर अधिनियम की धारा 80सी और 80ईई के तहत मिलने वाले छूट भी इसमें मददगार साबित हो रहे हैं।

इन शहरों के विश्लेषण पर तैयार हुई रिपोर्ट
स्क्वायर यार्ड्स की इस रिपोर्ट में मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जैसे प्रमुख शहरों का विश्लेषण किया गया। इन शहरों में महिलाओं द्वारा घर की खरीदारी में तेजी देखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह न केवल वित्तीय स्वतंत्रता का संकेत है, बल्कि इससे सामाजिक मानदंडों में बदलाव का भी पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed