फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mutual Fund Returns: Only 4 of 37 Flexi-Cap Schemes Delivered Over 8% SIP Returns in Three Years

म्यूचुअल फंड: फ्लेक्सी-कैप फंडों का चौंकाने वाला प्रदर्शन; सिर्फ चार का रिटर्न आठ फीसदी के पार; समझें जोखिम

Sat, 24 Oct 2026 06:06 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 24 Oct 2026 06:06 AM IST
सार

म्यूचुअल फंड के पुराने रिटर्न को देखकर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। 20 अक्तूबर 2026 तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 37 फ्लेक्सी-कैप स्कीम में से सिर्फ चार ने तीन साल के मासिक SIP पर 8% से ज्यादा सालाना रिटर्न दिया, जबकि तीन स्कीम का रिटर्न नकारात्मक रहा। बड़े फंडों का प्रदर्शन भी अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

विज्ञापन
Mutual Fund Returns: Only 4 of 37 Flexi-Cap Schemes Delivered Over 8% SIP Returns in Three Years
म्यूचुअल फंड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय पुराने रिटर्न को देखकर फैसला लेना भारी पड़ सकता है। बीते कुछ साल में शानदार प्रदर्शन करने वाला फंड आगे भी बेहतर रिटर्न देगा, इसकी गारंटी नहीं है।

विज्ञापन


फ्लेक्सी-कैप फंड के पिछले तीन साल के आंकड़े भी इसकी तस्वीर दिखाते हैं। 37 स्कीम में से सिर्फ चार ने मासिक एसआईपी पर 8% से ज्यादा सालाना रिटर्न दिया, जबकि तीन स्कीम में निवेशकों को नुकसान हुआ। वहीं, पांच साल सेे सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इक्विटी फंड में से सिर्फ 21% ही शीर्ष रैंकिंग बरकरार रख पाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पांच साल तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले इक्विटी फंड में भी शीर्ष रैंकिंग बनाए रखने वालों की हिस्सेदारी सीमित रही। वहीं, वैल्यू रिसर्च के 20 अक्तूब  2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, फ्लेक्सी-कैप फंडों के तीन साल के एसआईपी रिटर्न में बड़ा अंतर देखने को मिला।  सबसे अच्छा रिटर्न 10.16% रहा, जबकि सबसे कमजोर फंड का रिटर्न -8.42% था।
विज्ञापन


छोटे फंड आगे, बड़े फंडों का रिटर्न कमजोर
तीन साल के एसआईपी रिटर्न में आईटीआई फ्लेक्सी-कैप फंड 10.16% के साथ पहले स्थान पर रहा। बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी-कैप फंड ने 9.09%, 360 वन फ्लेक्सीकैप फंड ने 8.95% और नवी फ्लेक्सी-कैप फंड ने 8.12% रिटर्न दिया। इन चार स्कीम के अलावा किसी फंड का रिटर्न 8% से ज्यादा नहीं रहा। दूसरी ओर, बड़ी स्कीमों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति संभालने वाले पराग पारिख फ्लेक्सी-कैप फंड ने 4.22% रिटर्न दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी फ्लेक्सी-कैप फंड का रिटर्न 5.21% और एसबीआई फ्लेक्सीकैप फंड का सिर्फ 0.34% रहा। कोटक फ्लेक्सी-कैप फंड ने 2.07%, यूटीआई  फ्लेक्सी-कैप फंड ने 2.36% और फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी-कैप फंड ने 0.01% रिटर्न दिया। सबसे कमजोर प्रदर्शन सैमको फ्लेक्सी-कैप फंड का रहा। इसका तीन साल का एसआईपी रिटर्न -8.42% था। श्रीराम फ्लेक्सी-कैप फंड ने -2.89% और एनजे फ्लेक्सी-कैप फंड ने -1.87% रिटर्न दिया। यानी इन तीनों स्कीम में संबंधित अवधि के दौरान एसआईपी करने वाले निवेशकों को नुकसान हुआ।

फंड चुनते समय क्या देखें?

  • सिर्फ पिछले एक या तीन साल के रिटर्न पर निर्भर न रहें। अलग-अलग बाजार परिस्थितियों में फंड के प्रदर्शन को देखें।
  • फंड ने कितना रिटर्न दिया, इसके साथ यह भी समझें कि उस रिटर्न के लिए कितना जोखिम उठाया गया और बाजार गिरने पर फंड का प्रदर्शन कैसा रहा।
  • निवेश की अवधि और लक्ष्य : बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या रिटायरमेंट जैसे लक्ष्यों के लिए निवेश की अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से फंड चुनें।
  • निवेश की अवधि और लक्ष्य : बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या रिटायरमेंट जैसे लक्ष्यों के लिए निवेश की अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से फंड चुनें।
  • नियमित समीक्षा : केवल पिछली रैंकिंग गिरने के कारण फंड से बाहर निकलना या हालिया बेहतर प्रदर्शन देखकर तुरंत नया फंड खरीदना सही रणनीति नहीं है। फैसले के लिए प्रदर्शन के साथ निवेश की गुणवत्ता और अपने लक्ष्य को भी महत्व दें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य वित्तीय जानकारी के लिए है, निवेश की व्यक्तिगत सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश से पहले संबंधित स्कीम के दस्तावेज पढ़ें और अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार फैसला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed