{"_id":"67c94ab513008f1b160f5502","slug":"women-s-day-special-why-is-it-important-for-women-to-be-financially-independent-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's Day: महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना अहम क्यों? समाज-अर्थव्यवस्था में भूमिका महत्वपूर्ण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Women's Day: महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना अहम क्यों? समाज-अर्थव्यवस्था में भूमिका महत्वपूर्ण
Thu, 06 Mar 2025 12:41 PM IST
द बोनस
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: द बोनस
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:41 PM IST
सार
इस महिला दिवस पर अपना इंश्योरेंस कराना सबसे अच्छा उपहार है जो आप खुद को दे सकते हैं। बीमा आपके भविष्य को जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षित रखेगा।
विज्ञापन
Women's day Special
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपने अलग-अलग प्रकार के योगदानों के साथ हमेशा से परिवार और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव रही हैं। कई जिम्मेदारियों को संभालने की क्षमता उनकी फ्लेक्सबिलिटी, अनुकूलनशीलता और नेतृत्व कौशल को दर्शाती है। इसलिए वित्तीय स्वतंत्रता महिलाओं के लिए केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह समाज और अर्थव्यवस्था के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
खुद को दीजिए बीमा का उपहार
इस महिला दिवस पर अपना इंश्योरेंस कराना सबसे अच्छा उपहार है जो आप खुद को दे सकते हैं। बीमा आपके भविष्य को जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षित रखेगा। फाइनेन्शियल प्लानिंग की दिशा में पहला बुनियादी कदम टर्म इंश्योरेंस खरीदना है। यह पॉलिसीधारक की अनुपस्थिति में उनके परिवार की वित्तीय कवरेज प्रदान करता है।
विज्ञापन
गृहणियों के लिए भी जरूरी है बीमा
अक्सर यह माना जाता है कि गृहणियों को टर्म इंश्योरेंस की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यह एक गलत धारणा है। गृहणियां घर में उतना ही योगदान देती हैं जितना कामकाजी महिलाएं। वे घर की देखभाल, बच्चों की परवरिश और घरेलू प्रबंधन जैसे कई जिम्मेदारियां निभाती हैं। इसी तरह एक नौकरीपेशा महिला को भी टर्म इंश्योरेंस खरीदना चाहिए, क्योंकि वह परिवार की आय में बहुत बड़ा योगदान देती है।
विज्ञापन
बीमा के कई विकल्प मौजूद
आजकल अधिक कवरेज वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान किफायती दर पर उपलब्ध हैं। फ्लेक्सिबल योग्यता मानदंडों के साथ व्यापक कवरेज प्रदान करने वाली योजनाएं भी उपलब्ध हैं। स्वरोजगारी महिलाओं के लिए भी ऐसी योजनाएं उपलब्ध हैं, जो उनकी सभी जरूरतों को पूरा करती हैं।
हेल्थ बीमा भी जरूरी
हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना भी उतना ही जरूरी है। नए जमाने की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में मैटरनिटी खर्च, कैंसर की देखभाल, नवजात शिशु कवर, डिलीवरी के पहले और डिलीवरी के बाद के खर्च और अन्य कई खर्चों के लिए कवरेज मिलता है।