फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Women power will prosper only when they become self-reliant their performance is better than men

Women's Day: महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से ही समृद्ध होगी शक्ति; इनका प्रदर्शन पुरुषों की तुलना में बेहतर

Wed, 05 Mar 2025 01:19 PM IST
द बोनस द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: द बोनस Updated Wed, 05 Mar 2025 01:19 PM IST
सार

भारतीय महिलाएं आज घर से लेकर युद्ध के मैदान तक अपनी कामयाबी के झंडे बुलंद कर रही हैं। कई क्षेत्रों में इनका प्रदर्शन पुरुषों की तुलना में बेहतर है। कामकाजी महिलाएं अपने घरेलू दायित्वों के साथ-साथ कार्यस्थल के कार्यों को बखूबी पूरा कर रही हैं। बेहतर उत्पादकता के चलते शिक्षा और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को तरजीह दी जा रही है।

विज्ञापन
Women power will prosper only when they become self-reliant their performance is better than men
Women's Day Special - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

विस्तार

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाएं आज ज्यादा खुशहाल है। परिवार की जिम्मेदारी के साथ आय अर्जित करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। जीवन में आर्थिक समृद्धि के लिए सिर्फ कमाना या बचाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सही जगह पर निवेश करना भी जरूरी है। भले ही यह रकम कितनी भी छोटी क्यों न हो। जैसे-जैसे आमदनी बढ़ती जाए निवेश की राशि में इजाफा करते जाएं।

विज्ञापन


घर और दफ्तर के बीच संतुलन
भारतीय महिलाएं आज घर से लेकर युद्ध के मैदान तक अपनी कामयाबी के झंडे बुलंद कर रही हैं। कई क्षेत्रों में इनका प्रदर्शन पुरुषों की तुलना में बेहतर है। कामकाजी महिलाएं अपने घरेलू दायित्वों के साथ-साथ कार्यस्थल के कार्यों को बखूबी पूरा कर रही हैं। बेहतर उत्पादकता के चलते शिक्षा और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन


आर्थिक फैसलों में पीछे महिलाएं
इतनी मेहनत कौशल के बावजूद अधिकांश महिलाएं अपनी आर्थिक सुरक्षा के बारे में नहीं सोचतीं। पिछले दिनों आई एक शोध रपट में बताया गया है कि कामकाजी महिलाओं में 80 फीसद से ज्यादा महिलाएं निवेश से जुड़े फैसले खुद नहीं लेती हैं। अपने पैसे के निवेश के लिए वे परिवार के सदस्यों और मित्रों पर ही निर्भर रहती हैं। इस वजह से इनके वित्तीय लक्ष्य पूरे होने में कई तरह ही अड़चनें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट निर्माण में महिलाओं की महारथ
ऐसा नहीं है कि महिलाओं को वित्तीय मामलों की समझ नहीं है. यह बात मजबूती के साथ पुष्ट हो चुकी है कि घर का बजट बनाने में महिलाएं पारंगत होती हैं। जिस सूझबूझ के साथ वह कम पैसे में पूरे महीने का खर्च चला लेती हैं इस काम को पुरुष नहीं कर पाते हैं। आमतौर पर घर का बजट महिलाएं ही बनाती हैं। फाइनेंशियल प्लानिंग की यही पहली कड़ी है। खर्च को व्यवस्थित करने के बाद जो पैसा बचे उसे सही जगह निवेश करना चाहिए, लेकिन निवेश के मामले में वह आत्मनिर्भर क्यों नहीं बन पा रही हैं, इस पर गौर करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed