फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Women Empowerment in villages through government schemes 16 percent women took home loan

Government Schemes: सरकारी योजनाओं से गांवों की महिलाओं का सशक्तीकरण, 16 फीसदी ने लिया होम लोन

Tue, 09 Aug 2022 07:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Aug 2022 07:07 AM IST
सार

कुछ जिलों में तो होम लोन लेनेवाली महिलाओं की संख्या 80 फीसदी के पार है। वित्तवर्ष 2022 में तीसरे और चौथे स्तर के शहरों में नए लोन की वृद्धि दर 36 फीसदी रही जो 2019 में 33 फीसदी थी। छोटे जिलों में होम लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। 

विज्ञापन
Women Empowerment in villages through government schemes 16 percent women took home loan
होम लोन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार की स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से गांवों की महिलाओं का सशक्तीकरण तेजी से हो रहा है। छोटे जिलों से होम लोन लेने में महिलाएं आगे आ रही हैं। एसबीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे शहरोंं में पहली बार 16 फीसदी महिलाओं ने होम लोन लिया है।

विज्ञापन


कुछ जिलों में तो होम लोन लेनेवाली महिलाओं की संख्या 80 फीसदी के पार है। वित्तवर्ष 2022 में तीसरे और चौथे स्तर के शहरों में नए लोन की वृद्धि दर 36 फीसदी रही जो 2019 में 33 फीसदी थी। छोटे जिलों में होम लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। 
विज्ञापन


2021-22 में होम लोन पोर्टफोलियो 10 फीसदी बढ़ा

20 जिलों में सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाली महिलाओं की संख्या छोटे शहरों में ही रही है। इसमें से 6 जिले छत्तीसगढ़, 3-3 जिले गुजरात और हरियाणा के हैं। यहां कुल आबादी में महिलाओं की आबादी औसत 49 फीसदी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 2022 में होम लोन पोर्टफोलियो 10 फीसदी की दर से बढ़ा था। तीसरे व चौथे स्तर के शहरों की वृद्धि दर पहले और दूसरे स्तर के शहरों से ज्यादा रही। मकानों की कीमतें भी बीते साल तीसरे व चौथे स्तर के शहरों में ही ज्यादा बढ़ी थीं।


सबसे ज्यादा बढ़त उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में
चौथे स्तर के जिलों में कर्ज में सबसे ज्यादा बढ़त उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में रही है। इसमें इटावा, बाराबंकी, पीलीभीत, चंदौली, मिर्जापुर व अमरोहा हैं। तीसरे स्तर के जिलों में 30-50 लाख रुपये और 50 लाख से एक करोड़ रुपये के कर्ज की ज्यादा मांग रहती है। हालांकि नए होम लोन में वित्तवर्ष 2019 की तुलना में 2022 में सबसे ज्यादा वृद्धि पंजाब, हरियाणा के जिलों में रही है। होम लोन का बाजार 24 लाख करोड़ रुपये है। पांच साल में दोगुना होकर 48 लाख करोड़ रुपये होगा।

इन जिलों में सबसे ज्यादा लिया होम लोन

जिला राज्य कर्ज लेने वाली महिलाएं कुल आबादी में महिलाएं
पलवल  हरियाणा 86% 50%
सोनीपत हरियाणा 52% 46%
कैथल हरियाणा  52% 47%
बलिया उत्तर प्रदेश 57% 48%
बागपत उत्तर प्रदेश 56% 46%
बागेश्वर उत्तराखंड 54% 48%
  
इन जिलों में मकानों की कीमतें ज्यादा बढ़ीं
जिला 2021 2022
लखनऊ -1.8 17.4
मेरठ  7.6 2.7
ग्रेटर नोएडा  3.7 9.9

(बढ़त फीसदी में)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed