फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Women bought 97 lakh insurance policies companies sold 2.84 crore policies in 2022-23

Insurance: महिलाओं ने खरीदीं बीमा की 97 लाख पॉलिसी, 2022-23 में कंपनियों ने बेचीं कुल 2.84 करोड़ पॉलिसी

Fri, 05 Jan 2024 06:07 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 05 Jan 2024 06:07 AM IST
सार

महिलाओं की पॉलिसी खरीदने के लिहाज से कर्नाटक 44.23 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है। केरल 43.96 फीसदी के साथ दूसरे और मिजोरम 42.97 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Women bought 97 lakh insurance policies companies sold 2.84 crore policies in 2022-23
Insurance - फोटो : Istock

विस्तार

देश के 50 लाख करोड़ रुपये के बीमा उद्योग में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। 2022-23 में महिलाओं ने 97.38 लाख बीमा पॉलिसी खरीदी हैं। इस दौरान बीमा कंपनियों ने कुल 2.84 करोड़ पॉलिसी बेची। भारतीय बीमा विकास विनियामक प्राधिकरण (इरडाई) की हालिया सालाना रिपोर्ट के अनुसार, बीमा खरीदने में महिलाओं की हिस्सेदारी 34.20 फीसदी है। 2021-22 में यह हिस्सेदारी 34.7 फीसदी थी। आबादी में इनकी हिस्सेदारी 49 फीसदी है। ऐसे में अभी भी बीमा कंपनियों के लिए एक बहुत बड़ा ग्राहक आधार है, जिसे वह पॉलिसी बेच सकती हैं। जीवन बीमा कंपनियां महिला आबादी की बढ़ती मांगों को पूरा कर इस अवसर पर आगे बढ़ रही हैं। पर्याप्त जीवन बीमा कवरेज प्रदान करने के लिए उपयुक्त उत्पाद भी पेश कर रही हैं।

विज्ञापन

7.45 लाख महिला एजेंट
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं का योगदान अच्छा है और यह हर साल लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है। महिलाओं की पॉलिसी खरीदने के लिहाज से कर्नाटक 44.23 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है। केरल 43.96 फीसदी के साथ दूसरे और मिजोरम 42.97 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। बीमा उद्योग में कुल 24.43 लाख एजेंट हैं। इसमें से 7.45 लाख महिला एजेंट हैंं। यानी 28.35 फीसदी हैं। निजी जीवन बीमा कंपनियों में महिला एजेंटों की हिस्सेदारी 57.33 फीसदी जबकि सरकारी में यह 42.67 फीसदी है।

विज्ञापन

बीमा वाहक पर जोर
इरडाई ने बीमा विस्तार योजना को गांव तक ले जाने के लिए बीमा वाहक की योजना बनाई है। 2024 के अंत तक हर ग्राम पंचायत में बीमा वाहक नियुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इंश्योरेंस कंपनियां मुख्य रूप से महिलाओं को बीमा वाहक के रूप में नियुक्त करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed