{"_id":"63dc5f3a76d491073c5392d7","slug":"windfall-tax-to-continue-for-now-collections-at-rs-25-thousands-crore-this-year-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBIC: खत्म नहीं होगा अप्रत्याशित लाभ कर, इस साल 25000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBIC: खत्म नहीं होगा अप्रत्याशित लाभ कर, इस साल 25000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद
Fri, 03 Feb 2023 06:41 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:41 AM IST
सार
सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक जौहरी ने कहा कि अप्रत्याशित लाभ कर व्यवस्था अभी जारी रहेगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ रही हैं। इसके अलावा, भू-राजनीतिक हालात अस्थिर बने हुए हैं।
विज्ञापन
Windfall Tax
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अप्रत्याशित लाभ कर व्यवस्था को खत्म नहीं किया जाएगा। इससे सरकार को चालू वित्त वर्ष में करीब 25,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल व ईंधन के निर्यात पर सात माह पहले अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में बढ़ रहे कच्चे तेल के दाम, इसलिए जारी रहेगा कर: सीबीआईसी
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने कहा कि यह कर अभी जारी रहेगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ रही हैं। इसके अलावा, भू-राजनीतिक हालात अस्थिर बने हुए हैं। ऐसे में यह अनुमान लगाना मुश्किल होगा कि अप्रत्याशित लाभ कर कब तक जारी रहेगा। वहीं, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा, बजट में चालू वित्त वर्ष में अप्रत्याशित लाभ कर से 25,000 करोड़ जुटाने का अनुमान है।
विज्ञापन
कटौती से उत्पाद शुल्क संग्रह में आई गिरावट
जौहरी ने कहा, खुदरा कीमतों में कमी लाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में दो बार कटौती करने से 2022-23 में उत्पाद शुल्क संग्रह में गिरावट आई है। यह 3.35 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान के मुकाबले संशोधित अनुमान में घटकर 3.20 लाख करोड़ रुपये हो गया। 2023-24 के लिए उत्पाद शुल्क संग्रह का अनुमान 3.39 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन