{"_id":"618f9ef529f10f6b901fb16e","slug":"why-did-reliance-send-its-investors-notice-know-what-the-company-said-in-information-sent-to-stock-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"Notice: रिलायंस ने क्यों भेजा अपने निवेशकों नोटिस, जानें शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने क्या कहा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Notice: रिलायंस ने क्यों भेजा अपने निवेशकों नोटिस, जानें शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने क्या कहा
Sat, 13 Nov 2021 04:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Nov 2021 04:48 PM IST
सार
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने राइट्स इश्यू में कंपनी के 42.26 करोड़ शेयर लेने वाले निवेशकों से दूसरा एवं अंतिम भुगतान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
रिलायंस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने राइट्स इश्यू में कंपनी के 42.26 करोड़ शेयर लेने वाले निवेशकों से दूसरा एवं अंतिम भुगतान करने के लिए कहा है। आरआईएल ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया है कि 15 मई, 2020 को राइट्स इश्यू के माध्यम से 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य वाले 42,26,26,894 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए थे। कंपनी ने आंशिक भुगतान हो चुके इन शेयरों के लिए दूसरा एवं अंतिम भुगतान करने का निवेशकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
अंतिम किस्त जमा करने के लिए कहा
राइट्स इश्यू के दौरान रिलायंस ने 1,257 रुपये प्रति शेयर मूल्य वाले 42.26 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए थे। उस समय निवेशकों ने इन शेयरों के लिए प्रारंभिक भुगतान किया था। अब 628.50 प्रति शेयर के हिसाब से भुगतान की दूसरी एवं अंतिम किस्त जमा करने को कहा गया है। रिलायंस ने कुल 53,125 करोड़ रुपये मूल्य के राइट्स इश्यू जारी किए थे। यह पिछले एक दशक में दुनिया की किसी भी गैर-वित्तीय कंपनी की तरफ से जारी सबसे बड़ा राइट्स इश्यू था।
विज्ञापन
10 नवंबर तक करना था निवेशकों को भुगतान
उस समय आरआईएल ने अपने मौजूदा शेयरधारकों को 1:15 के अनुपात में नए शेयरों की पेशकश की थी। आंशिक भुगतान वाले इक्विटी शेयरों के धारकों को अंतिम भुगतान के लिए कहने को 10 नवंबर 2021 की तारीख मुकर्रर की गई थी। दूसरा भुगतान होते ही आंशिक भुगतान वाले शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण चुकता शेयरों में तब्दील हो जाएंगे जिनका बीएसई एवं एनएसई दोनों शेयर बाजारों में कारोबार होता है।
विज्ञापन
29 नवंबर तक इन माध्यमों से कर सकते हैं भुगतान
रिलायंस के मुताबिक, भुगतान 15 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक किए जा सकते हैं। चेक एवं डिमांड ड्राफ्ट के अलावा नेटबैंकिंग, यूपीआई और एएसबीए से भी इसका भुगतान किया जा सकता है। भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के दो सप्ताह के भीतर पूर्ण भुगतान वाले शेयर निवेशकों के खाते में जमा हो जाएंगे।