फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wholesale sales of passenger cars increased by 1.6% in January on the back of utility vehicles

Auto: यूटिलिटी वाहनों के दम पर जनवरी में यात्री कारों की थोक बिक्री 1.6 % बढ़ी, दोपहिया वाहनों में भी तेजी

Fri, 14 Feb 2025 06:23 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 14 Feb 2025 06:23 AM IST
सार

कंपनियों ने डीलरों को 2.13 लाख यूटिलिटी वाहन की डिलीवरी की, जो जनवरी, 2024 के 2.01 लाख की तुलना में छह फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
Wholesale sales of passenger cars increased by 1.6% in January on the back of utility vehicles
Car - फोटो : PTI

विस्तार

यूटिलिटी वाहनों की मांग के कारण जनवरी में यात्री कारों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 1.6 फीसदी बढ़कर 3,99,386 यूनिट पहुंच गई। पिछले साल जनवरी में 3.93 लाख यूनिट्स बिकीं थीं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स यानी सियाम के मुताबिक, यह जनवरी में यात्री वाहनों की सबसे अधिक बिक्री है।

विज्ञापन


कंपनियों ने डीलरों को 2.13 लाख यूटिलिटी वाहन की डिलीवरी की, जो जनवरी, 2024 के 2.01 लाख की तुलना में छह फीसदी अधिक है। यात्री कारों की थोक बिक्री पिछले महीने 1.27 लाख इकाई रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 1.26 लाख इकाई रही थी। वैन की बिक्री 6.4 फीसदी घटकर 11,250 यूनिट्स रह गई। मारुति सुजुकी  ने पिछले माह 1,73,599 यूनिट्स बेचीं, जो जनवरी,2024 में 1,66,802 की तुलना में 4 फीसदी अधिक है। ह्यूंडई मोटर इंडिया ने डीलरों को पांच प्रतिशत कम 54,003 इकाइयां भेजी। महिंद्रा एंड महिंद्रा की थोक बिक्री 43,068 इकाई से बढ़कर 50,659 इकाई हो गई।  
विज्ञापन


दोपहिया वाहनों में दो फीसदी की तेजी
जनवरी, 2024 में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 14.95 लाख इकाइयों की तुलना में पिछले महीने 2.1 प्रतिशत बढ़कर 15.26 लाख इकाई हो गई। स्कूटर की बिक्री 12.4 प्रतिशत बढ़कर 5,48,201 यूनिट और मोटरसाइकिल की बिक्री 3.1 फीसदी घटकर 9,36,145 यूनिट रह गई। कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री 7.7 प्रतिशत बढ़कर 58,167 यूनिट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed