आंकड़े: जून में घटा थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति, खाद्य पदार्थों, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
जून 2021 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 12.07 फीसदी रही। लगातार पांच महीनों की तेजी के बाद जून में इसमें नरमी आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी कर दिए हैं। मई के 12.94 फीसदी के मुकाबले जून में मुद्रास्फीति 12.07 फीसदी रही। कच्चे तेल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के चलते इसमें मामूली गिरावट आई है। हालांकि, डब्ल्यूपीआई जून में लगातार तीसरे महीने दोहरे अंकों में रही, जिसका मुख्य कारण पिछले साल का कम आधार है। जून 2020 में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति ऋणात्मक 1.81 फीसदी थी।
पांच महीनों की तेजी के बाद आई गिरावट
विनिर्मित उत्पादों की महंगाई बनी रहने के बावजूद खाद्य पदार्थों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते लगातार पांच महीनों की तेजी के बाद जून में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में नरमी आई। इस संदर्भ में वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, 'मुद्रास्फीति की वार्षिक दर जून 2021 (जून 2020 के मुकाबले) 12.07 फीसदी है, जो जून 2020 में ऋणात्मक 1.81 फीसदी थी।'
Wholesale price-based inflation eases to 12.07% in June 2021 as compared to 12.94% in May: Ministry of Commerce & Industry pic.twitter.com/7UNW4wgcqi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 14, 2021
32.83 फीसदी हुई ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति
बयान में कहा गया कि, 'जून 2021 में मुद्रास्फीति की उच्च दर मुख्य रूप से कम आधार प्रभाव और पेट्रोल, डीजल (एचएसडी), नेफ्था, एटीएफ, फर्नेस ऑयल जैसे खनिज तेलों और मूल धातु, खाद्य उत्पाद, रासायनिक उत्पाद जैसे विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण है।' समीक्षाधीन अवधि में ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति घटकर 32.83 फीसदी हो गई, जो मई में 37.61 फीसदी थी।
इसी तरह खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति भी जून में घटकर 3.09 फीसदी रह गई, जो मई में 4.31 फीसदी थी। हालांकि, इस दौरान प्याज महंगा हुआ। विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति जून में 10.88 फीसदी रही, जो इससे पिछले महीने में 10.83 फीसदी थी।
खुदरा मुद्रास्फीति में भी मामूली कमी
मालूम हो कि जून महीने में खुदरा मुद्रास्फीति में भी मामूली कमी आई है। यह 6.26 फीसदी पर आ गई। हालांकि यह लगातार दूसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से अधिक है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति मई 2021 में 6.3 फीसदी तथा जून 2020 में 6.23 फीसदी थी।